• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिव्या पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ फाइनल में रोमांचक मुकाबला, टीम विलेजिओ ने 1 रन से जीता खिताब

Thrilling Final at Divya Public School, Chandigarh: Team Villagio Wins Title by 1 Run - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। दिव्या पब्लिक स्कूल में खेले गए फाइनल मुकाबले में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला, जहां टीम विलेजिओ ने चंडीगढ़ टाइगर्स को मात्र 1 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम विलेजिओ ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। टीम की ओर से अमन ने शानदार नाबाद 79 रनों की पारी खेली और अंत तक टिककर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। चेतन शर्मा ने 42 रन, आर्यन ने 28 रन और हरविंदर ने 25 रनों का योगदान दिया। चंडीगढ़ टाइगर्स की ओर से अभिषेक, चंदन और प्रियांशु ने 1-1 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ टाइगर्स की टीम ने भी शानदार संघर्ष किया, लेकिन निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 189 रन ही बना सकी और मुकाबला 1 रन से हार गई। टीम की ओर से कमल ने नाबाद 85 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि अभिषेक और चंदन ने 25-25 रन बनाए।
गेंदबाजी में टीम विलेजिओ की ओर से अमित गांधी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं हरविंदर नैन और अभिषेक ने 1-1 विकेट हासिल किया।
मैच के रोमांचक मोड़ पर दर्शक आखिरी गेंद तक सांसें रोककर मुकाबला देखते रहे और अंत में टीम विलेजिओ ने बेहद करीबी जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Thrilling Final at Divya Public School, Chandigarh: Team Villagio Wins Title by 1 Run
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh cricket match, divya public school tournament, team villagio vs chandigarh tigers, final match highlights, aman 79 runs, kamal 85 runs, close cricket match, school cricket final, amit gandhi bowling, t20 school cricket match, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved