• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संधू एफसी, सेंट जॉन्स, हिमालयन एफसी और मारुति एफसी का जीत से आगाज

Sandhu FC, St. Johns, Himalayan FC and Maruti FC start with victory - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। अंडर-13 और अंडर-15 चंडीगढ़ यूथ लीग की शुरुआत सेक्टर-46 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के फुटबॉल ग्राउंड पर हो गई। चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन (सीएफए) के प्रेसिडेंट केपी सिंह ने इसका आगाज किया और संधू एफसी, सेंट जॉन्स, हिमालयन एफसी, मारुति एफसी ने पहले दिन जीत दर्ज की। अंडर-15 कैटेगरी के पहले मैच में संधू एफसी ने स्पेलविला एफसी को 6-1 से हराया। वंश ने तीसरे, 50वें और 58वें मिनट में तीन गोल किए। सार्थक ने 8वें, अर्शबीर ने 21वें और अबिहल सिंह ने 56वें मिनट में 1-1 गोल किया। दिन के दूसरे मैच में सेंट जॉन्स स्कूल ने सैफरों एफसी को 4-3 से मात दी। विजेता टीम की ओर से रिषित ने छठे, करण ने 18वें, लक्ष्य ने 36वें और कर्ण ने 51वें मिनट में गोल किए। सैफरों के लिए रणविजय ने 23वें, कुनाल ने 49वें और विवान ने 53वें मिनट में गोल दागा। अंडर-15 के तीसरे मैच में मारुति एफसी ने रॉयल एफसी को 11-3 से हराया। विजेता टीम के लिए प्रत्यक्ष ने चौथे, 7वें, 10वें, 14वें, 19वें, 23वें, 26वें और 51वें मिनट में 8 गोल किए। गर्व ने 28वें और 37वें मिनट में दो, जबकि इशान ने 29वें मिनट में गोल किया। रॉयल एफसी के लिए बलजोत ने 12वें और 35वें मिनट में दो गोल दागे, जबकि निखिल ने 47वें मिनट में एक गोल किया। कैटेगरी के चौथे मैच में द हिमालयन एफसी ने बनयन ट्री स्कूल को 6-2 से हराया।
हिमालयन एफसी के लिए सत्यम ने 31वें, प्रिंस ने 32वें, आदित्य ने 36वें, हर्ष ने 40वें, रायल ने 45वें और अयान ने 50वें मिनट में 1-1 गोल किया। बनयन ट्री की ओर से रिदम्ब ने 37वें और युवराज ने 45वें मिनट में 1-1 गोल दागा। अंडर-13 बॉयज कैटेगरी के पहले सेंट जॉन्स ने संधू एफसी को 3-1 से हराया। अर्णव ने 35वें और 48वें मिनट में दो गोल किए, जबकि आदित्य ने 9वें मिनट में एक गोल किया। संधू एफसी के लिए अयान ने 8वें मिनट में एक गोल दागा।
कैटेगरी के दूसरे मैच में रॉयल एफसी ने डीएवी-39 को 21-00 से हराया। गणेश ने दूसरे, 31वें, 32वें, 49वें, 50वें मिनट में गोल दागे, जबकि आयुष ने छठे, 8वें, 12वें, 34वें और 45वें मिनट में 5 गोल किए। हिमांशु ने 27वें, 33वें, 42वें, 50वें मिनट में चार गोल किए और सागर ने 28वें, 30वें, 36वें, 41वें, 47वें और 49वें मिनट में गोल किए।
तीसरे मैच में लिबर्टी एफसी ने जीएमएसएस धनास को 16-1 के विशाल अंतर से हराया और चौथे मैच में स्पेलविला एफसी को वॉकओवर मिला। उनका सामना ब्लू स्टार एफसी के साथ था और वे खेलने के लिए नहीं पहुंचे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sandhu FC, St. Johns, Himalayan FC and Maruti FC start with victory
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, under-13, under-15, youth league, football, sector-46 sports complex, inauguration, chandigarh football association cfa, president kp singh, sandhu fc, st johns fc, himalayan fc, maruti fc, wins, sports event, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved