• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंडियन पोलो ऐसोसियेशन का पोलो सीजन चंडीगढ़ पोलो कल्ब में हुआ शुरु

Indian Polo Associations Polo season started at Chandigarh Polo Club - Chandigarh UT News in Hindi

महाराजा रणजीत सिंह ट्राफी और जोरावर सिंह कप के लिये देश के कोने कोने से जुटे पोलो खिलाड़ी
चंडीगढ़।
देशव्यापी पोलो गर्वनिंग बाॅडी - इंडियन पोलो ऐसोसियेशन के आधिकारिक पोलो सीजन की विधिवत शुरुआत रविवार को खुड्डा लहौरा स्थित चंडीगढ़ पोलो कल्ब में हुई। सीजन की शुरुआत चंडीगढ़ के उपायुक्त निशांत कुमार यादव आईएएस ने की कल्ब और आईपीए अधिकारियों की मौजूदगी में की। इस सीजन की मुख्य विशेषता महाराजा रणजीत सिंह ट्राफी है जिसमें देश के प्रतिष्ठित कल्ब और डिफेंस सर्विसिस की टीमें भाग ले रही है। पत्रकारों को संबोधित करते हुये चंडीगढ़ पोलो ऐसोसियेशन के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सिद्धू ने बताया कि चंडीगढ़ को आईपीए ने पहली बार अपने दो आधिकारिक सीजंस की मेजबानी दी है। एक दिसंबर से सात दिसंबर तक आयोजित होने वाली पहली मेजबानी में देश के कोने कोने से पोलो खिलाड़ी जुटे रहे हैं। इस दौरान युवाओं में इस खेल के प्रति उत्साहित करने की दिशा में जोरावर सिंह कप भी खेला जायेगा। चंडीगढ़ मे ही दूसरा सीजन तीस मार्च से पंाच अप्रैल तक आयोजित किया जायेगा। सिद्धू ने बताया कि ट्राफी के लिये आठ टीमें जोर अजमाईश करेंगी जिसमें से चार टीमें डिफेंस सर्विसिस की हैं। इनमें 61 कैवेलरी, आर्मी सर्विस कोर, रिमाउंट एंड वेटनरी कोर्प, आर्टलरी, इंडियन नेवी शामिल हैं। इनके अलावा राजस्थान पोलो कल्ब, हैदराबाद पोलो एंड राईडिंग कल्ब और मेजबान टीम - चंडीगढ़ पोलो कल्ब शामिल हैं। ट्राफी में दो पूल तय किये गये हैं। दोनों श्रेणियों के फाईनल मैच सात दिसंबर को खेले जायेगें।

इस आयोजन के माध्यम से आईपीए ने चंडीगढ़ को पोलो डेस्टिनेशन बनाने के लिये मान्यता दे दी है। उपायुक्त निशांत कुमार ने भी इस बात पर जोर दिया कि सदियों पुरानी इस खेल को चंडीगढ़ जैसी माडर्न सिटी में प्रवेश मिली है जिसके लिये यूटी प्रशासन इस खेल के उत्थान के लिये कल्ब को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

पहले दिन दो वार्म अप एग्जीबिशन मैच भी खेले गये जिसमें खिलाड़ियों और घोड़ो ने मौसमी और ग्राउंड कंडीशंस को परखा। पहले मैच में कैल्वलरीज़ ने ली कार्बूज़ियर को 8-4 से हराया, जबकि दूसरे मैच में लांसर्स ने चंडीगढ़ पोलो क्लब को 10-8 से रोमांचक मुकाबले में हराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indian Polo Associations Polo season started at Chandigarh Polo Club
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, indian polo associations, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved