• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीपीएल : किंग्स ने स्ट्राइकर्स को हराया, बैशर्स की शानदार जीत, कपिल देव करेंगे उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान

CPL: Kings beat Strikers, Bashers great win, Kapil Dev will honor outstanding players - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। चंडीगढ़ किंग्स ने चंडीगढ़ प्रीमियर लीग में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए कैपिटल स्ट्राइकर्स को 8 विकेट से मात दी। यह मुकाबला बुधवार को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्ट्राइकर्स शुरू संघर्ष करते रहे और निर्धारित 20 ओवरों में केवल 94/8 रन ही बना सके। अमृत लुबाना (25 गेंदों पर 16 रन) और नाबाद जसकीरत सिंह मेहरा (13 गेंदों पर 16 रन) ही कुछ रन जोड़ सके। किंग्स की ओर से निशुंक बिरला (2/16), रोहित धांडा (2/18) और नील धालीवाल (2/24) ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग्स ने केवल 15.2 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर ली। विकेटकीपर बल्लेबाज़ निखिल ठाकुर ने 39 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाए, जबकि प्रशांत अहलावत ने 29 गेंदों पर नाबाद 33 रन की उपयोगी पारी खेली।
दिन के पहले मुकाबले में पंचकूला बैशर्स ने डॉ. मोरपेन डैज़लर्स को 21 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैशर्स ने 20 ओवरों में 153/6 का स्कोर बनाया। ओपनर देवांग कौशिक ने 50 गेंदों पर 71 रन (4 चौके, 4 छक्के) की शानदार पारी खेली। उनके साथ तरणप्रीत सिंह (21 गेंदों पर 33 रन) ने मध्यक्रम में अहम योगदान दिया। गेंदबाजी में हरतेजस्स्वी कपूर (3/28) सबसे सफल रहे।
लक्ष्य का पीछा करते हुए डैज़लर्स 18.2 ओवरों में 132 रन पर ढेर हो गए। निखिल कुमार (21 गेंदों पर 34), भागमेंदर लाथर (21 गेंदों पर 29) और चिरागवीर धिन्डसा (23 गेंदों पर 24) का प्रमुख योगदान रहा लेकिन बैशर्स के गेंदबाज लगातार विकेट लेते रहे। इवराज सिंह रणौटा (4/28) गेंदबाज़ी में शानदार रहे।
पूर्व टेस्ट खिलाड़ी कपिल देव गुरुवार को होने वाले अंतिम लीग मैचों के दोनों पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इसके बाद टूर्नामेंट नॉकआउट चरण में प्रवेश करेगा, जिसमें शुक्रवार को दो सेमीफाइनल और शनिवार को फाइनल खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CPL: Kings beat Strikers, Bashers great win, Kapil Dev will honor outstanding players
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, chandigarh kings, chandigarh premier league, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved