• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चंडीगढ़ के युवराज संधु एशियन गेम्स में भारत का नेतृत्व करेंगे

Chandigarh Yuvraj Sandhu will lead India at the Asian Games. - Chandigarh UT News in Hindi

स्पोर्ट्स डेस्क। चंडीगढ़ जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय गोल्फ टीम का ऐलान कर दिया गयाा। इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) ने रविवार को छह सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें तीन पुरुष और तीन महिला खिलाड़ी शामिल हैं। चयन खिलाड़ियों की विश्व रैंकिंग के आधार पर किया गया। पुरुष टीम में चंडीगढ़ के युवराज संधू (विश्व रैंकिंग 447) सबसे आगे हैं। उनके साथ वीर अहलावत (विश्व रैंकिंग 549) और सप्तक तलवार (विश्व रैंकिंग 569) को भी टीम में शामिल किया गया है।महिला वर्ग में अदिति अशोक (विश्व रैंकिंग 135) टीम की सबसे उच्च रैंकिंग वाली खिलाड़ी हैं। उनके साथ दीक्षा डागर (विश्व रैंकिंग 221) और प्रणवी उर्स (विश्व रैंकिंग 270) भी भारतीय टीम का हिस्सा होंगी। एशियाई खेल 2026 की गोल्फ प्रतियोगिता 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कासुगाई कंट्री क्लब ईस्ट कोर्स में आयोजित की जाएगी।
उपलब्धियां युवराज सिंह संधू पेशेवर गोल्फरः
वर्ष 2026 के एशियाई खेलों के लिए भारतीय पुरुष गोल्फ टीम में चयनित होकर देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त किया। पीजीटीआई (Professional Golf Tour of India) में 15 से अधिक पेशेवर खिताब जीतकर भारत के अग्रणी युवा गोल्फरों में अपनी पहचान बनाई। एक ही पीजीटीआई सत्र में रिकॉर्ड 7 खिताब जीतकर ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट’ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इंडोनेशिया में आयोजित प्रतिष्ठित BNI Ciputra Golfpreneur Tournament जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया। एशियन डेवलपमेंट टूर (ADT) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अपना पहला Asian Tour Card हासिल किया। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय गोल्फ के उभरते सितारे के रूप में प्रतिष्ठा स्थापित की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chandigarh Yuvraj Sandhu will lead India at the Asian Games.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, sports desk, indian golf team announcement, 2026 asian games selection, aichi nagoya japan contingent, indian golf union squad, aditi ashok and diksha dagar, yuvraj sandhu men leader, professional golf rankings entry, kasugai country club tournament, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved