• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंगद चीमा और टीम ने ट्राइडेंट ओपन 2025 का प्रो-एम खिताब जीता

Angad Cheema and team win Trident Open 2025 Pro-Am title - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। प्रोफेशनल गोल्फर अंगद चीमा की टीम ने ट्राइडेंट ओपन 2025 के प्रो-एम इवेंट का खिताब जीत लिया। स्थानीय खिलाड़ी अंगद चीमा की टीम में राजिंदर गुप्ता (चेयरमैन, ट्राइडेंट ग्रुप), मोहम्मद सुलेमान और योगेश देशमुख शामिल थे। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 57 का स्कोर बनाया। प्रोफेशनल मनीराम और उनकी टीम — जिसमें राजीव कपूर, राजीव पांडे और रवीनेश कुमार शामिल थे — ने 57.8 स्कोर के साथ पहला रनर-अप स्थान हासिल किया। वहीं प्रोफेशनल युवराज संधू की टीम — जिसमें कैप्टन मोहनबीर सिंह, भावकरण सिंह और श्री ए. बी. सिंह शामिल थे — ने 57.9 स्कोर के साथ सेकेंड रनर-अप स्थान प्राप्त किया।
विशेष मुकाबलों में इन्होंने जीता खिताब...
होल नंबर 8 पर क्लोज़ेस्ट टू द पिन प्रतियोगिता उदयवीर सिंह ने जीती, जिन्होंने गेंद को 8 फीट 4 इंच की दूरी पर पिन के पास पहुंचाया।
होल नंबर 11 पर क्लोज़ेस्ट टू द पिन का खिताब तरुण लिहाल ने जीता, जिन्होंने गेंद को 4 फीट 7 इंच की दूरी पर पिन के करीब रखा।
होल नंबर 5 पर स्ट्रेटेस्ट ड्राइव का पुरस्कार राम कुमार को मिला, जिनकी शॉट केवल 4 इंच केंद्र रेखा से दूर रही।
होल नंबर 16 पर लॉन्गेस्ट ड्राइव का खिताब अभिराज सिंह औलख ने अपने 290 यार्ड के शानदार ड्राइव से जीता।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Angad Cheema and team win Trident Open 2025 Pro-Am title
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, golfer angad cheema, trident open 2025, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved