• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

युवा नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए बेसहारा बुजुर्गों की देखभाल करें : गुलाब चंद कटारिया

Youth should fulfill their moral responsibility and take care of helpless elderly: Gulab Chand Kataria - Chandigarh UT News in Hindi

चण्डीगढ़। चण्डीगढ़ सीनियर सिटीज़न एसोसिएशन (सीएससीए) ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन लॉ भवन, सेक्टर 37 में किया। इस दिन का उद्देश्य वृद्धजनों द्वारा समाज में दिए गए योगदान को सराहना के साथ उनके सामने आने वाली समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विश्व की वृद्ध होती जनसंख्या को देखते हुए, इससे जुड़े अवसरों और चुनौतियों का समाधान करना अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने एसोसिएशन की स्मारिका और डायरेक्टरी का विमोचन किया व संस्था द्वारा वृद्धजनों एवं समाज के अन्य कमजोर वर्गों को चिकित्सा, परामर्श और अन्य सुविधाओं के माध्यम से दी जा रही सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने वृद्धजनों को एक ऐसा मंच दिया है, जहां वे अपनी खुशियां और दुख साझा कर सकते हैं और अकेलेपन की चिंताओं से मुक्त हो सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए उन बुजुर्गों की देखभाल करें, जिन्होंने देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इस अवसर पर संजय टंडन भी विशिष्ट अतिथि के तो पर उपस्थित रहे। महासचिव ओम कटारिया ने बताया कि कार्यक्रम में चिकित्सा, विज्ञान, कविता, समाजसेवा और प्रबंधन जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वरिष्ठजनों की उपलब्धियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में 85 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं और 90 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। उनके चेहरे पर सम्मान का गौरव झलक रहा था।
इससे पूर्व एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बृज सपरा ने एसोसिएशन की गतिविधियों का संक्षिप्त परिचय दिया। उन्होंने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अधिकारियों से अपील की कि वे वृद्धजनों के कल्याण से जुड़ी परियोजनाओं में एसोसिएशन को शामिल करें। सीएससीए के सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Youth should fulfill their moral responsibility and take care of helpless elderly: Gulab Chand Kataria
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, senior citizens association, international day of older persons, law bhawan, sector 37, older persons contribution, awareness, ageing population, opportunities, challenges, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved