• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेयर के वार्ड में महिला कांग्रेस के नारी न्याय कार्यक्रम में महिलाओं ने बजाई थालियां..

Women played plates in the Nari Nyaya program of Mahila Congress in the Mayor ward - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। मेयर मनोज सोनकर के वार्ड में चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की ओर से नारी न्याय है तैयार हम अभियान के तहत महिलाओं से विरोध में थालिया बजवाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस ने मेयर चुनाव को मुददा बनाया बल्कि आगामी लोक साथ चुनाव को लेकर भी बिगुल बजा भाजपा पर हमला बोला। थालिया बजाकर कांग्रेस ने समारोह में शक्ति प्रदर्शन दिखाने की कोशिश की। कांग्रेस रामलील मैदान से कम्युनिटी सेंटर तक पैदल थालिया बजाकर मर्चा करना चाहती थी, जिन्हें पुलिस बल ने बीच में रोक दिया। तब राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ने तंज कसा कि हम तो चार कदम ही चलना था यह लोकतंत्र की हत्या है। न्याय यात्रा में महिलाओं , जवानों और किसानों के न्याय की बात ना करे ? : लांबा वहीं, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मंच से सवाल किया कि क्या हमारे नेता राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा के तहत महिलाओं, जवानों और किसानों के न्याय की बात ना करें ? बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाले आरोपियों को संरक्षण देते हैं।
उन्होंने कहा कि अगर मूर्तिया बोल सकती तो प्रमु श्रीराम पूछते कि प्रधानमंत्री जी राम राज्य कब आएगा ? मेयर चुनाव में साफ दिखाया गया कि बीजेपी के चुनाव अधिकारी जीते हुए हमारे गठबंधन के 20 वोट के उम्मीदवार को हरा रहे थे और 16 वोट वाले हारे हुए उम्मीदवार को जीता रहे थे।
वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने कहा कि मेयर चुनाव में बीजेपी ने अपने तीनो ही पोस्ट पर किसी महिला को जगह नहीं दी। जबकि कांग्रेस ने एक पोस्ट महिला को दी। उन्होंने महिलाओं को सेल्फ हैल्फ ग्रुप के गठन की सलाह दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के समय की स्कीम के नाम तक बदल दिए गए।
कांग्रेस ने हमेशा से महिलाओं के आरक्षण की बात उठाई, अगर यह सरकार चाहती तो इस कानून को लागू कर सकती थी।
वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लक्की ने मेयर चुनाव पर कहा कि चोरी छुपकर होती है यहां सारे आम डकैती हुई है। उन्होंने मंच से सवाल किया कि क्या तरह से मेयर चुनाव होना चाहिए था ?
इस कार्यक्रम में ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा , चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लकी, शहर के पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके पवन कुमार बंसल के अलावा कांग्रेस कॉलोनी सेल के चेयरमैन मुकेश राय, यूथ कांग्रेस प्रधान मनोज लुबाना , जिला अध्यक्ष रवि ठाकुर और महिला कांग्रेस कार्यकताओं ने शिरकत की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women played plates in the Nari Nyaya program of Mahila Congress in the Mayor ward
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women played plates in the nari nyaya program of mahila congress in the mayor ward, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved