• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विस्डन क्रिकेटर्स अल्मनैक सम्मान 2026 : पंजाब के खिलाड़ियों का दबदबा, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा सम्मानित

Wisden Cricketers Almanack Honours 2026: Punjab Players Dominate - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। विश्व क्रिकेट की प्रतिष्ठित वार्षिक विस्डन क्रिकेटर्स अल्मनैक द्वारा घोषित विस्डन सम्मान 2026 में पंजाब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खास पहचान बनाई है। भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को विस्डन ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान बर्मिंघम टेस्ट में उनके बेहतरीन और मैच जिताऊ प्रदर्शन के लिए दिया गया, जिसे वर्ष का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन माना गया। गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों ही टीम इंडिया के लिए अहम साबित हो रही हैं। वहीं, भारतीय टी-20 टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर चुना गया। अभिषेक ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और तेज रनगति से टी-20 प्रारूप में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।
इस उपलब्धि पर पंजाब क्रिकेट संघ के मानद सचिव गुरमीत सिंह मीत हेयर ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे पंजाब के लिए गर्व का क्षण है।
पंजाब क्रिकेट संघ ने अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भी इस उपलब्धि को साझा करते हुए दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विस्डन क्रिकेटर्स अल्मनैक को क्रिकेट की “बाइबिल” कहा जाता है और इसके सम्मान विश्व क्रिकेट में अत्यंत प्रतिष्ठित माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Wisden Cricketers Almanack Honours 2026: Punjab Players Dominate
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: wisden cricketers, almanack, honours, punjab players, dominate, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved