• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकसित भारत-2047 का रोडमैप है बजट 2026-27 : चंडीगढ़ में बोले केंद्रीय मंत्री श्रीपद येसो नाइक

Union Minister Shripad Yesso Naik said in Chandigarh that the 2026-27 budget is a roadmap for a developed India in 2047. - Chandigarh UT News in Hindi

12 लाख तक की आय पर शून्य कर और युवाओं के लिए 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब; भाजपा कार्यालय 'कमलम' में बजट पर विशेष चर्चा चंडीगढ़ | भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय 'कमलम' में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय विद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने केंद्रीय बजट 2026-27 को ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल एक वर्ष का वित्तीय विवरण नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प को सिद्ध करने वाला 25 वर्षों का विज़न है। मध्यम वर्ग और युवाओं के लिए बड़े प्रावधान
केंद्रीय मंत्री ने बजट की प्रमुख घोषणाओं को रेखांकित करते हुए बताया कि सरकार ने मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है:
आयकर में राहत: ₹12 लाख तक की वार्षिक आय पर अब शून्य कर (Zero Tax) लगेगा।
शिक्षा एवं स्वास्थ्य: कैंसर और दुर्लभ रोगों की दवाओं पर शुल्क में कटौती की गई है। साथ ही विदेशों में शिक्षा और चिकित्सा के लिए TCS की दरों को कम किया गया है।
युवाओं के लिए तकनीक: 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित की जाएंगी, जिससे युवा आधुनिक डिजिटल अर्थव्यवस्था का हिस्सा बन सकें।
महिला सशक्तिकरण और किसान कल्याण
नाइक ने बताया कि बजट में महिलाओं के लिए SHE-MART और कामकाजी महिलाओं के लिए हर जिले में छात्रावास बनाने का प्रावधान किया गया है। वहीं, किसानों के लिए AI आधारित प्लेटफॉर्म और जलाशयों के एकीकृत विकास से कृषि को आधुनिक बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई है।
इन्फ्रास्ट्रक्चर और MSME: ₹12.2 लाख करोड़ का निवेश
देश की आर्थिक स्थिरता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का बजट आवंटित किया गया है, जिससे रेल और लॉजिस्टिक्स को गति मिलेगी।
MSME : उद्योगों के लिए ₹10,000 करोड़ का ग्रोथ फंड बनाया गया है।
राजकोषीय अनुशासन : राजकोषीय घाटे को GDP के 4.3 प्रतिशत तक सीमित रखने का लक्ष्य एक मजबूत अर्थव्यवस्था का संकेत है।
प्रोफेशनल्स और युवाओं के साथ संवाद
प्रेस वार्ता के बाद आयोजित विशेष बैठक में प्रोफेशनल सेल के प्रभारी राकेश भल्ला और युवा मोर्चा के समीर गुप्ता ने बजट की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह बजट स्टार्टअप्स और प्रोफेशनल करियर के लिए नई संभावनाएं पैदा करेगा।
वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति
कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, प्रदेश महामंत्री संजीव राणा, मीडिया प्रभारी रवि रावत और डॉ. धीरेंद्र तायल सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Union Minister Shripad Yesso Naik said in Chandigarh that the 2026-27 budget is a roadmap for a developed India in 2047.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: union minister, shripad, yesso naik, chandigarh, budget, roadmap, developed, india, 2047, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved