• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चंडीगढ़ ग्रेनेड ब्लास्ट केस में तीन आरोपी फिर रिमांड पर, छह न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Three Accused Sent Back to Police Remand in Chandigarh Grenade Blast Case; Six Sent to Judicial Custody - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर हुए लो-इंटेंसिटी ग्रेनेड ब्लास्ट मामले में चंडीगढ़ पुलिस जांच को आगे बढ़ाते हुए तीन मुख्य आरोपियों का दोबारा पुलिस रिमांड हासिल किया है, जबकि अन्य छह आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सेक्टर-39 थाना पुलिस 13 अप्रैल को 9 आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। सभी को जिला अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर गहन पूछताछ की गई। इसके बाद शुक्रवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने तीन आरोपियों का फिर से रिमांड हासिल कर लिया। रिमांड पर लिए गए आरोपियों में पंजाब के रूपनगर का रहने वाला अमनप्रीत, गुरतेज और तरनतारन का रहने वाला हरदीप सिंह शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार रिमांड के दौरान पुलिस पूरी घटना का सीन रीक्रिशन करते हुए वीडियोग्राफी कराएगी। इसके साथ ही आरोपियों से यह भी पता लगाया जाएगा कि वारदात को अंजाम देने के बाद वे किन-किन रास्तों और वाहनों के जरिए शहर से बाहर निकले। दोबार रिमांड पर लिये गए आरोपियों की क्या है भूमिका... ब्लास्ट ममले में शुक्रवार को दोबार रिमांड पर लिए गए तीनों आरोपियों की केस में अहम भूमिका है। दोबार रिमांड पर लिया गए आरोपी अमनप्रीत पर आरेाप है कि उसने पंजाब भाजपा दफ्तर के बाहर ग्रेनेड फेंका था। इस दौरान रिमांड पर लिये गए दूसरे आरोपी गुरतेज ने वारदात के दौरान का वीडियो बनाया था। वहीं रिमांड पर लिया गया तीसरी आरोपी हरदीप सिंह की भूमिका ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से आए ग्रेनेड को रिसीव करने और आरोपियों में पैसे बांटने की रही है। मामले में अन्य आरोपित बलविंदर लाल, जसवीर सिंह, चरणजीत सिंह, रूबल चौहान, मनदीप और नवदीप को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Three Accused Sent Back to Police Remand in Chandigarh Grenade Blast Case; Six Sent to Judicial Custody
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh grenade blast, bjp office blast chandigarh, chandigarh police investigation, amanpreet, gurtej, hardeep singh, drone smuggling pakistan, low intensity blast india, crime news india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved