चंडीगढ़। भाजपा की चोरी और ऊपर से सीनाजोरी की हद तो तब हुई जब सरेआम प्रेस कांफ्रेंस करके भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ने कहा कि चुनाव पारदर्शिता से हुए हैं। सारी दुनिया ने वायरल वीडियो के जरिए चुनाव का सच अपनी आंखों से देखा है कि कैसे अनिल मसीह एक-एक करके 8 बैलट पत्रों पर टिक लगा रहे हैं। लेकिन, शायद मल्होत्रा ने अनिल मसीह का चश्मा पहना लिया, जिसमें उन्हें सब कुछ साफ पाक दिखा।
चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के पूर्व कन्वीनर प्रेम गर्ग ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष या फिर किसी भी भाजपा नेता को चैलेंज किया कि उनके साथ लाइव डिबेट पर कहीं भी मेयर चुनाव पर बहस कर लें व अपने आप को सच साबित कर लें।
प्रेम गर्ग का कहना है कि भाजपा वाले एक ओर राम राज्य की बात करते हैं दूसरी और चोरी के साथ साथ सीनाजोरी करते हैं। लेकिन भारत की जनता को अब यह भ्रमित नहीं कर पाएंगे और जल्द ही लोकसभा के चुनाव में प्रभु राम की ही मार भाजपा पर पड़ने वाली है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आज अगर चंडीगढ़ की जनता से निष्पक्ष सर्वे किया जाता है तो शत प्रतिशत लोग ये मानेंगे कि घपला हुआ है और ये घपला भाजपा ने किया है।
आज एक और वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक एक करके आठ बैलट पेपरों पर अनिल मसीह निशान लगा रहे हैं। लगता है चुनाव में पारदर्शिता का दावा करके बेशर्मी कि सब हदें पार कि जा रही हैं।
विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
हम भूख से मर जाएंगे, हमारे ऊपर लटके पानी के बम को निष्क्रिय करना होगा : पाक सीनेटर
जापान ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को अटूट समर्थन की पुष्टि की
Daily Horoscope