• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर निगम आयुक्त के फैसले का हार्दिक स्वागत, लेकिन यह व्यावसायिक स्थानों तक भी विस्तारित हो : प्रेमलता

The Municipal Commissioner decision is heartily welcomed, but it should also be extended to commercial areas: Premlata - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम आयुक्त अमित कुमार द्वारा कचरा फेंकने वालों को ढोल की थाप पर शर्मिंदा करने तथा उनकी वीडियो क्लिप निगम की वेबसाइट पर अपलोड करने के नवीनतम फैसले का मैं हार्दिक स्वागत करती हूं। यह पहल निश्चित रूप से लोगों में आत्म-अनुशासन की भावना जागृत करेगी और शहर को स्वच्छ बनाने के निरंतर प्रयासों को गति प्रदान करेगी। हालांकि, यह कार्रवाई केवल रिहायशी इलाकों के निवासियों तक सीमित न रहे, बल्कि व्यावसायिक स्थानों पर भी पूर्ण सख्ती से लागू की जानी चाहिए। विशेष रूप से फास्ट फूड दुकानों, रेहड़ियों तथा चंडीगढ़ के सेक्टर 17, 34 और अन्य क्षेत्रों के खुले मैदानों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान लगने वाले स्टालों पर सफाई अभियान की कड़ाई से पालना सुनिश्चित किया जाए। उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध इस कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से लागू कर, शहर की समग्र स्वच्छता को मजबूत बनाया जाए। मैं आयुक्त महोदय का ध्यान एक महत्वपूर्ण मुद्दे की ओर भी आकर्षित करना चाहूंगी। चंडीगढ़ में विभिन्न दिनों को नागरिक सुविधा हेतु आयोजित होने वाली मंडियों में किसान एवं दुकानदार सब्जी-फल के स्टॉल लगाते हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। आश्चर्यजनक रूप से, इन मंडियों में समोसे, जलेबी तथा अन्य फास्ट फूड के स्टॉल बिना किसी अनुमति के लगाए जाते हैं। मंडी उठने के अगले दिन सुबह वहां का दृश्य मन को व्यथित कर देता है—भारी मात्रा में गंदगी के ढेर बिखरे पड़े होते हैं, क्योंकि स्टॉल लगाने वाले सफाई नियमों का पूर्ण उल्लंघन करते हैं।
शहर की अधिकांश फास्ट फूड दुकानों एवं बूथों में न तो पानी का कनेक्शन उपलब्ध है और न ही सीवरेज व्यवस्था। इनका सारा गंदा पानी तथा कचरा सर्विस लेन एवं सीवरेज में बहा दिया जाता है, जिससे सीवर अक्सर अवरुद्ध हो जाते हैं तथा सड़कें शीघ्र क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। सभी वेंडर्स को निर्धारित स्थानों पर अपना कचरा डालने के निर्देश दिए जाएं। इन उल्लंघनों पर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई अनिवार्य है। इसी प्रकार, रिहायशी इलाकों में लोग अपनी कारों को पानी की पाइप से धोते हैं, जिससे सड़कों को अनावश्यक नुकसान पहुंचता है।
चंडीगढ़ के पार्कों में डस्टबिनों को कई दिनों तक खाली नहीं किया जाता, जिससे पार्क सफाई से वंचित रहते हैं। यदि झूले या बेंच टूट जाते हैं, तो उनकी मरम्मत भी महीनों तक नहीं होती। चंडीगढ़ में स्वच्छता का दायित्व केवल एमओएच तक सीमित न हो, बल्कि सीवरेज विभाग, हॉर्टिकल्चर विभाग , रोड विंग आदि सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है। इसलिए, इन सभी विभागों को इस अभियान में शामिल कर जवाबदेह बनाना आवश्यक है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आयुक्त महोदय, जो शहर के हितों के प्रति अत्यंत संवेदनशील एवं गंभीर हैं, इन सभी उल्लंघनों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इससे चंडीगढ़ निश्चित रूप से एक आदर्श स्वच्छ शहर के रूप में उभरेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Municipal Commissioner decision is heartily welcomed, but it should also be extended to commercial areas: Premlata
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: municipal commissioner, decision, heartily, welcomed, premlata, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved