• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राम दरबार फेस-2 की जर्जर सड़क बनी हादसों का कारण, लोगों में रोष

The dilapidated road in Ram Darbar Phase 2 has become a cause of accidents, sparking public anger. - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। शहर के वार्ड नंबर-19 स्थित राम दरबार फेस-2 में गवर्नमेंट हाई स्कूल टी-पॉइंट तथा गुरुद्वारा साहिब के पास सड़क की खराब हालत स्थानीय लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गई है। गड्ढों से भरी और टूटी सड़क के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय समाजसेवी अरविंद सिंह ने बताया कि सड़क की स्थिति इतनी दयनीय है कि प्रतिदिन दो-तीन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं। कई लोग चोटिल हो चुके हैं, वहीं स्कूल के बच्चे साइकिल सहित गिरकर घायल हो रहे हैं। स्कूल नजदीक होने के कारण सुबह और छुट्टी के समय दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बच्चों को स्कूल भेजते समय अभिभावक डर के साये में रहते हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से शिकायतों के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, जो प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।
निवासियों ने यह भी कहा कि वार्ड की पार्षद, जो आम आदमी पार्टी से संबंधित हैं, समस्या के समाधान के लिए गंभीरता नहीं दिखा रही हैं। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
नगर निगम से की तत्काल कार्रवाई की मांग
क्षेत्रवासियों ने नगर निगम आयुक्त और मुख्य अभियंता से मांग की है कि जल्द से जल्द मौके का निरीक्षण कर सड़क की मरम्मत और पुनः कारपेटिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराया जाए, ताकि आम नागरिकों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

प्रमुख मांगें

टूटी सड़क की तत्काल मरम्मत
उच्च गुणवत्ता वाली स्थायी कारपेटिंग
संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The dilapidated road in Ram Darbar Phase 2 has become a cause of accidents, sparking public anger.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh ward-19, ram darbar phase-2 road damage, accident risk, road repair demand, municipal corporation chandigarh, public safety issue, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved