• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीजीआई में ब्लड रिपोर्ट्स के नाम पर फर्जीवाड़े का केस कोर्ट में पड़ा कमजोर, पर्याप्त सबूत ना होने से अहम धाराएं हटी

The case of fraud in the name of blood reports in PGI was weak in the court, important sections were removed due to lack of sufficient evidence - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। पीजीआई में ब्लड रिपोर्ट्स के नाम पर फर्जीवाड़े का केस जिला अदालत में कमजोर पड गया। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मुल्लांपुर के रहने वाले नेमी चंद उर्फ राहुल और नयागांव निवासी सुनील कुमार को मरीजों को फर्जी ब्लड टेस्ट रिपोर्ट्स देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। लेकिन इन पर लगे कई आरोप कोर्ट में साबित नहीं हुए। पुलिस कोर्ट में बहस के दौरान कोई फर्जी ब्लड टेस्ट रिपोर्ट्स और न ही कोई ऐसा गवाह पेश कर सकी जो कहे कि इन्होंने धोखाधडी की थी। ऐसे में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट भरत की कोर्ट ने राहुल और सुनील के खिलाफ लगाई धोखाधडी की धाराओं 420, 511, 467 व 468 को हटा दिया है। अब इनके खिलाफ केवल आईपीसी की धारा 465, 471 व 34 के तहत ही केस चलेगा। जिनमें कोर्ट ने इनके खिलाफ चार्जेस फ्रेम कर दिए हैं। राहुल व सुनील का केस लडने वाले एडवोकेट दीक्षति अरोडा ने कोर्ट में बहस के दौरान कहा कि पुलिस जिन ब्लड टेस्ट रिपोर्ट्स को नकली बता रही थीं, वे असली थीं। पुलिस के पास न तो कोई गवाह है और न पर्याप्त सबूत हैं, जो इनके खिलाफ लगे आरोप साबित करते हों। पुलिस का आरोप था कि ये शहर की एक चर्चित लैब के नाम पर लोगों के ब्लड सैंपल लेते थे और तय रेट से ज्यादा चार्ज करते थे। लेकिन ऐसा कोई सबूत कोर्ट में सामने नहीं आया है।
पुलिस को जब सबूत नहीं मिल रहे थे तो उन्होंने इन्हें फंसाने के लिए नकली स्टैंप और नकली बिल व रसीदों की कहानी बना दी। उन्होंने कहा कि अब ट्रायल के दौरान पुलिस का सच सामने आ जाएगा। पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि पीजीआई में कुछ लोग मरीजों को फर्जी ब्लड टेस्ट रिपोर्ट्स दे रहे थे। वे लोगों को जल्दी रिपोर्ट देने के नाम पर फंसा कर उनसे पैसे वसूलते थे। पुलिस ने एक कांस्टेबल दीप कुमार को नकली कस्टमर बनाकर पीजीआई भेजा। जिसने ब्लड टेस्ट करवाने के लिए 2 हजार रुपए दिए और आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The case of fraud in the name of blood reports in PGI was weak in the court, important sections were removed due to lack of sufficient evidence
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, fraud, blood reports, pgi, district court, sector-11 police station, nemi chand alias rahul, mullanpur resident, sunil kumar, nayagaon resident, fake blood test reports, allegations, not proved, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved