- आसमां के नीचे, हम आज अपने पीछे, प्यार का जहां बसा के चले…, स्वर कोकिला लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि
चण्डीगढ़ । आसमां के नीचे, हम आज अपने पीछे, प्यार का जहां बसा के चले… राजल टोक और पूनम डोगरा के इस गीत पर तालियों की गड़गड़ाहट ने तो कमाल किया ही, साथ ही दर्शकों ने भी साथ-साथ गुनगुनाकर माहौल को एक अलग ही संगीतमय सुरमई शाम का रंग दे डाला। मौका था टैगोर थिएटर में मंगलवार को बसंत गिरिजा श्रीसोसायटी की ओर से आयोजित सुरीला सफर: ये जिंदगी उसी की है… कार्यक्रम का।
इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता मुख्य अतिथि और हरियाणा पुलिस आवास निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. आर.सी. मिश्रा (भा.पु.से.) विशिष्ट अतिथि थे। यह संस्था ट्राई सिटी के लगभग 50 गैर पेशेवर गायकों को मंच उपलब्ध करवा रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस कार्यक्रम में 30 से भी अधिक गायकों ने अपनी सुरीली आवाज में गीत पेश किए। कार्यक्रम के माध्यम से स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अपिर्त की गई। सोसायटी की अध्यक्ष रंजू प्रसाद ने बताया कि संगीत से उनका जुनून की हद तक लगाव है और इसी नाते इस सोसायटी ने जन्म लिया।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई कई दिन की रिहर्सल की गई ताकि दर्शकों को मनोरंजन के साथ संगीत की पहचान भी करवा सकें। दर्शकों का रिएक्शन और तालियों की गूंज ने हमें यह उम्मीद दी है कि हम अपनी कोशिश में सफल रहे हैं। हर कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हम इसी तरह की प्रसव पीड़ा से गुजरते हैं और फिर संगीत के माध्यम से दर्शकों के खिले चेहरे देख सृजन का अहसास होता है तो मन आत्मा तृप्त हो जाते है।
कार्यक्रम मे बॉलीवुड के गीतों को कलाकारों ने प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत रंजू प्रसाद और एसएस प्रसाद ने ए मालिक तेरे बंदे हम…गीत से की। इस के बाद उन्होंने ये जिंदगी उसी की है… गा कर ऐसा समां बांधा कि गीत खत्म होने के बाद भी काफी समय तक हाल में तालियां बजने का सिलसिला जारी रहा। दिल की गिरह खोल दो… गीत की प्रस्तुति के दौरान तो दर्शक पूरी तरह संगीत के साथ आत्मसात हो चुके थे।
अभिजीत और वाणी ने देखो मैनें देखा है यह एक सपना, फूलों के शहर में हो घर अपना.. गाया, तो दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। छोटी सी उमर में है… गीत गाकर आरिशा और अनन्या ने खूब वाहवाही लूटी। जसप्रीत और कैलाश अटवाल ने रंग रंग के फूल खिले हैं… गाकर सबका मन मोह लिया। बीडी शर्मा और पुष्पा सक्सेना ने शब्बा खैर… गीत पेश कर दर्शकों को खूब आनंदित किया। डा अनेजा और डा रजी अनेजा ने ये कहां आ गए हम… गीत पेश कर खूब तालियां बटोरीं। रौशन लाल के गाए गीत तेरी आंखों के सिवा… ने भी दर्शकों को उठकर तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। सागर सोनी और काव्या ने अरे रे अरे यह क्या हुआ… गीत से पूरे माहौल को संगीत से सराबोर कर दिया। तरसेम राज सुचेता ने दीवाने हैं दीवानों को और विरची कौशिक व दीपा ने आजा शाम होने आई… गाकर दर्शकों को उस समय का रोमांच और रोमांस की अनुभूति करवा दी।
आइएएस पति-पत्नी का कलात्मक उपक्रम है यह संस्था
बसंत गिरिजा श्रीसोसायटी (पंजीकृत) की स्थापना वर्ष 2007 में भारतीय डाक सेवा अधिकारी (1988 बैच) रंजू प्रसाद और उनके आईएएस (सेवा निवृत्त), पूर्व-अपर मुख्य सचिव (गृह) पति एसएस प्रसाद , द्वारा वर्ष 2007 में की गई थी। बुजुर्गों और समाज की सेवा के लिए एक छोटे से प्रयास के रूप में बनाई गई यह सोसाइटी स्वास्थ्य, शैक्षिक और संगीत कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में शारीरिक, सामाजिक, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो विशेष रूप से बेटियों और महिलाओं के कल्याण के प्रति समर्पित है।
हर साल इस सोसाइटी द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित करवाई जाती हैं। सोसाइटी की अध्यक्ष रंजू प्रसाद एक बहुमुखी प्रतिभा संपन्न व्यक्तित्व रखती है। इन्होंने लोकप्रिय भोजपुरी और हिंदी गायकों के बीच एक उपयुक्त स्थान बनाया है। इन्होंने अनेक म्यूजिक एलबम जारी किए है जोकि बांसुरी श्याम की छठी माई के छठवा और पहली नजर में प्यार हो गईल, भोजपुरी में माता के भजन, छठी माई के भजन और शिव भजन, सोहर, बधाई, खिलौना आदि लोक गीत जोकि यूट्यूब पर उपलब्ध है। 2020 में उन्हें महनार महोत्सव, जिला वैशाली (बिहार) में प्रदर्शन करने का सौभाग्य मिला। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में भजन संध्या का मंचन, मनसा देवी, पंचकूला में नवरात्रों के दौरान कई बार और फरीदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला में प्रदर्शन किया।
भस्म आरती: अजा एकादशी पर भांग से सजे बाबा महाकाल, चांदी के मुकुट और मुंड माला से भव्य शृंगार
'बिग बॉस -20' के कैप्टेंसी टास्क में भिड़े घरवाले, नॉमिनेशन में इन 4 कंटेस्टेंट पर लटकी तलवार
अक्षरा सिंह ने टाइगर श्रॉफ के साथ तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई हलचल, बोलीं- 'कुछ तस्वीरें गैलरी में रखने के लिए नहीं होतीं'
रणबीर की ब्रह्मास्त्र ने पूरे किए 4 साल, अस्त्रावर्स की पहली फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर चला था जादू
प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड के 28 साल के सफर को किया याद, बोलीं- 'कलाकार पर अच्छा काम देने का दबाव आज भी वैसा'
9 सितंबर का पंचांग: मासिक शिवरात्रि पर करें भगवान शिव की पूजा, सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:43 बजे तक अभिजित मुहूर्त
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
गैंगस्टर बनना चाहती हैं मालविका मोहनन, 'सरदार 2' से पहले किया खुलासा
राज कुंद्रा ने जन्मदिन पर किया बड़ा ऐलान, लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस 'अकाल फिल्म्स
शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- तुम्हारे साथ जिंदगी और भी ज्यादा मजेदार है
उत्तराखंड की रक्षक हैं मां धारी देवी, अलकनंदा के बीच स्थित है चमत्कारी मंदिर
'सभी लोगों से खूब मेहनत करवाते हैं', अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो
जगतगुरु आचार्य बाबा श्रीचंद्रजी के 532वें प्रकाशोत्सव पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला, 8 से 20 सितंबर तक होंगे कार्यक्रम
हेमा मालिनी ने 'हनुमान अंश' को बताया हनुमानजी का आशीर्वाद, बोलीं-'आम लड़की ने बनाई ऐसी फिल्म, मैं भी देखना चाहती हूं'
बीपी चेक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानिए सही तरीका
घर की खिड़कियों से जुड़ा वास्तु: इन छोटी बातों का रखें ध्यान, बदल सकता है घर का माहौल
दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी में रणवीर-दीपिका, बेटी दुआ संग शेयर कीं प्यारी तस्वीरें
तनाव और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा? जीवनशैली में शामिल करें मकरासन
तीन रेल परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी, पीएम मोदी बोले- कनेक्टिविटी के साथ पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

'समर्पित सेवा के 25 साल': भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पीएम मोदी के बदलाव लाने वाले नेतृत्व को सलाम किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोलंबो में गंगारामया मंदिर का दौरा किया
राशिफल: करियर, धन और रिश्तों के मामलों में कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 12 राशियों का फलादेश
गैंगस्टर बनना चाहती हैं मालविका मोहनन, 'सरदार 2' से पहले किया खुलासा
शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- तुम्हारे साथ जिंदगी और भी ज्यादा मजेदार है
दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी में रणवीर-दीपिका, बेटी दुआ संग शेयर कीं प्यारी तस्वीरें
छठ पूजा के प्रति मेरे मन में हमेशा से बहुत सम्मान रहा है: तमन्ना भाटिया
'बिग बॉस -20' के कैप्टेंसी टास्क में भिड़े घरवाले, नॉमिनेशन में इन 4 कंटेस्टेंट पर लटकी तलवार
रणबीर की ब्रह्मास्त्र ने पूरे किए 4 साल, अस्त्रावर्स की पहली फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर चला था जादू
राज कुंद्रा ने जन्मदिन पर किया बड़ा ऐलान, लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस 'अकाल फिल्म्स
अक्षरा सिंह ने टाइगर श्रॉफ के साथ तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई हलचल, बोलीं- 'कुछ तस्वीरें गैलरी में रखने के लिए नहीं होतीं'
जैस्मिन भसीन ने अली गोनी की बहन इलहाम को बताया अपना सबसे पसंदीदा इंसान, जन्मदिन की बधाई दी
'सभी लोगों से खूब मेहनत करवाते हैं', अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो
'लस्ट स्टोरीज 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, प्यार, धोखा और चाहत के दिखे अलग-अलग रंग
प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड के 28 साल के सफर को किया याद, बोलीं- 'कलाकार पर अच्छा काम देने का दबाव आज भी वैसा'
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, क्या इस बार बच पाएगा विजय का परिवार
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
हेमा मालिनी ने 'हनुमान अंश' को बताया हनुमानजी का आशीर्वाद, बोलीं-'आम लड़की ने बनाई ऐसी फिल्म, मैं भी देखना चाहती हूं'
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'शहनाज से मत करो तुलना', लवप्रीत गिल की अपील, भोजपुरी सिनेमा की बदलती तस्वीर पर आम्रपाली दुबे ने रखी राय
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
महबूब खान: एक्टर बनने आए थे मुंबई, घोड़ों की नाल ठोकी और फिर रच दिया 'मदर इंडिया' का इतिहास
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
बीपी चेक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानिए सही तरीका
कमर दर्द और गर्दन की अकड़न से हैं परेशान; रोज करें ये योगासन, रीढ़ रहेगी मजबूत
देखें आज 10/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope