• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इस तरह के जनहित के फैसले, न्याय व्यवस्था में हमारा विश्वास सुदृढ़ करते हैं : प्रेम गर्ग

Such public interest decisions strengthen our faith in the justice system: Prem Garg - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। मेयर चुनाव में आप-कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में 20 वोट पड़े, जिनमें से 8 को फर्जी तरीके से अवैध घोषित कर दिया गया था। लेकिन इन सबके बीच अच्छी बात यह रही कि बीजेपी वोट चुराते हुए पकड़ी गई,' अब चाहे चोरी का नजला अनिल मसीह पर गिराया जाएगा। लेकिन इस चोरी से भाजपा की मंशा जग जाहिर हो गई, कहना है सीनियर आम आदमी पार्टी के नेता प्रेम गर्ग का। प्रेम गर्ग ने कहाकि हद तो तब हो गई जब सारे आम चोरी करने के बावजूद भाजपा के सभी नेता चोरी के साथ-साथ सीना जोरी भी करते नजर आए। कोई भी यह मानने को तैयार नहीं था कि उन्होंने चोरी की है और अब ये लोग मसीह को सूली पर टांग देंगे। आज के ऐतिहासिक फ़ैसले द्वारा सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में सच्चाई व लोकतंत्र का संदेश दिया है। जिससे आने वाले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत का मार्ग प्रशस्त होगा। अब वैसे होना तो ये चाहिए कि प्रशासन आठ अवैध की गई वोटों को वैध मान कर कुलदीप कुमार को मेयर घोषित करे और कुलदीप कुमार की अध्यक्षता में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव करवाये। लेकिन क़ानूनन शायद ऐसा संभव ना हो। हमें उम्मीद है कि माननीय उच्च न्यायालय अब जल्द से जल्द ही इस पर फ़ैसला लेगें व अनिल मसीह और दूसरे दोषियों पर उचित क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गर्ग का ये भी कहना है कि पहले भी मेयर चुनाव में इसी तरीक़े से आम आदमी पार्टी के पदासीन अधिकारी द्वारा एक बैलट पर निशान लगा कर अवैध घोषित किया गया था और यही धाँधली तब भी की गई थी। भाजपा प्रधान, स्थानीय नेताओं और अफ़सरों पर भी इस धाँधली की ज़िम्मेवारी तय होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Such public interest decisions strengthen our faith in the justice system: Prem Garg
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, mayor election, 20 votes, aap-congress alliance, 8 declared invalid, fraudulent means, good thing, bjp, caught stealing votes, blame, theft, anil masih, intentions, senior aam aadmi party leader, prem garg, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved