• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चंडीगढ़ नगर निगम की विशेष बैठक मंगल को, नए मेयर मनोज सोनकर के लिए बड़ी चुनौती

Special meeting of Chandigarh Municipal Corporation on Tuesday, big challenge for new Mayor Manoj Sonkar - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। केंद्र से 560 करोड़ का बजट अवंटित होने के बाद नए मेयर मनोज सोनकर ने मंगलवार यानी 7 फरवरी को बजट की विशेष बैठक बुलाई है। मेयर चुनाव और हंगामे के बीच यह नए मेयर की पहली बैठक होने जा रही है। मेयर के चुनाव के बाद जिस तरह से राजनीतिक उठा-पठक जारी है उस लिहाज से नए मेयर के लिए बैठक का संचालन चुनौतीपूर्ण बन सकता है। यह सब विपक्षी दल और गठबंधन का रूप ले चुके कांग्रेस और आप के पार्षद के बैठक में हिस्सा लेने पर निर्भर करेगा। बैठक में आप और कांग्रेस भाग लेंगे या नहीं इस पर सोमवार को प्री-हाउस बैठक में तय किया जाएगा। फिलहाल तो दोनों ही दलों ने सत्तापक्ष भाजपा और मेयर के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वहीं, निगम ने सदन बैठक को लेकर आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया है। इसकी सूचना विपक्षी पार्षदों को भी भेज दी गई है।
पार्षदों के लिए दुविधा बैठक में जाएंगे कि नहीं:
वहीं, विपक्षी पार्षदों के लिए दुविधा बनी हुई है कि वे बैठक में हिस्सा लें कि नहीं, अगर बैठक में जाते हैं तो अप्रत्यक्ष तौर पर नए मेयर को मेयर मानना पड़ेगा। जबकि अगर नहीं जाते तो सत्तापक्ष बीजेपी यह कहकर घेर सकती है कि विपक्षी दलों को शहर के विकास से कोई लेना देना नहीं है जो बजट सत्र से गायब रहता है। सदन में विपक्षी पार्षद आते हैं तो हंगामा मच स्वाभाविक होगा। यह ठीक जनवरी 2022 जैसी स्थिति बन जाएगी जब एक वोट अयोग्य होने पर लंबे समय तक तब की मेयर सरबजीत कौर का विपक्षी पार्षदों ने बॉयकाट कर दिया था।
केंद्र से बजट उम्मीदों से कम मिला :
वहीं, लोकसभा का यह चुनावी वर्ष भी है ऐसे में केंद्र से जितना बजट आवंटित हुआ वह उम्मीदों के मुताबिक कम माना जा रहा है। केंद्र से बजट अवंटन के तुरंत बाद अक्सर फरवरी में निगम का विशेष बजट सत्र बैठक का आयोजन किया जाता रहा है।
कांग्रेस ने बुलाई प्री-हाउस बैठकः
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि चंडीगढ़ कांग्रेस ने हाल ही में संपन्न मेयर चुनाव में आगे की रणनीति बनाने के लिए परसों अपने वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक बुलाई है। पार्टी अध्यक्ष इस महीने की 7 तारीख को होने वाली नगर निगम की बैठक में चर्चा करने और फ्लोर रणनीति तय करने के लिए एक प्री हाउस बैठक भी आयोजित करेंगे।
लक्की के अनुसार, कांग्रेस पार्टी भाजपा और उसके मनोनीत पार्षद अनिल मसीह, जो मेयर चुनाव में पीठासीन अधिकारी थे, के गलत कृत्यों को उजागर करने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में श्रृंखलाबद्ध विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रही है। पार्टी इस मामले को जनता की अदालत में ले जाएगी ताकि कैसे एक छोटा सा चुनाव जीतने के लिए भाजपा किस हद तक गलत काम कर सकती है इसे जनता को उजागर किया जा सके।
सीनियर डिप्टी मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती देने का फैसला:
उन्होंने कहाकि इस बीच कांग्रेस पार्टी ने भी सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को चुनौती देने के लिए हाई कोर्ट में रिट दायर करने का फैसला किया है। एच एस लक्की ने आगे कहा कि पार्टी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रही है जहां मामला कल तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष सूचीबद्ध है। जिसके बाद पार्टी आगे की रणनीति बनाएगी।
नियम के अनुसार मेयर निर्वाचित नहीं: गाबी
कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने कहा है कि यह नियम के अनुसार मेयर है नहीं, चुनाव में जो हुआ वो किसी से छिपा नहीं है। 7 फरवरी को बैठक में जाने नहीं जाने को लेकर पार्टी की प्री-हाउस बैठक में तय किया जाएगा। जो 560 करोड़ का बजट आया है उसमे गैर योजनगत बजट का जिक्र नहीं है।
आप की भी प्री-हाउस, आगे की रणनीति तय की जाएगी :
चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी ने हाल ही में संपन्न हुए मेयर चुनाव में जो धांधली हुईं है उसके लिए प्री हाऊस 6 फरवरी को बुलाई है। जिसमें 7 फरवरी को नगर निगम की होने वाली बैठक के बारे में चर्चा की जाएगी। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्षद प्रेमलता ने बीजेपी और उसके मनोनीत पार्षद अनिल मसीह, जो मेयर चुनाव में पीठासीन अधिकारी थे। उनके बारे में कहाकि पार्टी इस मामले को जनता की अदालत में ले जाएंगे ताकि इस देश के लोगों को पता चले कि एक छोटा से चुनाव जीतने के लिए बीजेपी किस हद तक गलत काम कर सकती है।
आम आदमी पार्टी शहर के विभिन्न हिस्सों में श्रृंखलाबद्ध विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रही है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव में हुई धांधली को चुनौती देने के लिए हाईकोर्ट में रिट दायर करने का फैसला किया है। प्रेमलता ने कहाकि पार्टी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रही है जहां मामला कल तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष सूचीबद्ध है। जिसके बाद पार्टी आगे के सभी वरिष्ठ नेता आगे की रणनीति बनाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Special meeting of Chandigarh Municipal Corporation on Tuesday, big challenge for new Mayor Manoj Sonkar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, budget, rs 560 crore, centre, new mayor, manoj sonkar, special budget meeting, 7th february, first meeting, mayoral elections, uproar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved