• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रोज जोन और सुखना जोन ने अंडर 19 वनडे में किया जीत से आगाज

Rose Zone and Sukhna Zone made a winning start in Under 19 ODIs - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़ । कैंबाला में शुरु हुये यूटीसीए अंडर 19 वनडे बॉयस क्रिकेट मुकाबलों में रोज जोन ने रॉक जोन पर तीन विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुये रॉक जोन ने निरधारित 35 ओवर्स में 153/8 रन बनाये जिसमें सर्वाधिक स्कोर कप्तान देवांग कोशिक (31) का रहा जबकि प्रिंस ने 29 रन बनाये । जवाब में सार्थक कमल के 48 रनों की पारी रोज टीम को जीत के करीब लाई। टीम ने 32 वें ओवर में सात विकेट के नुकसान पर दिये लक्ष्य को पार कर लिया। बाबा बालक नाथ क्रिकेट एकेडमी में खेले गये दिन के अन्य मैच में कप्तान जश्न (57) और दिव्यांश (52) के अर्धशतकों की बदौलत सुखना जोन ने प्लाजा जोन पर 75 रनों की शानदार जीत दर्ज की। सुखना जोन 39वें ओवर में ही 186 रनो पर ऑल आउट हो गई जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्लाजा जोन 34वें ओवरों में 109 रनों पर ढेर हो गई। नाबाद आयुष्मान (33) टॉप स्कोरर रहे । इसी बीच मंगलवार से यूटीसीए सेक्टर 36 स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल में लीग आधार पर गर्ल्स अंडर 19 टी20 टूर्नामेंट शुरू करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rose Zone and Sukhna Zone made a winning start in Under 19 ODIs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rose zone, and sukhna zone, made a winning, start in under 19 odis, chandigarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved