• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सेक्टर-42 सी में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर- -सीनियर डिप्टी मेयर

Road construction work inaugurated in Sector 42C, residents rejoice -Senior Deputy Mayor - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम के वरिष्ठ उपमहापौर जसबीर सिंह बंटी (वार्ड पार्षद नं. 24) ने आज सेक्टर-42 सी स्थित चेतूआना मंदिर के पास सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह कार्य लंबे समय से लंबित था, जिसकी शुरुआत होते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस परियोजना के तहत सेक्टर 42 सी की वी-6 सड़कों की रिकॉर्पेटिंग की जाएगी। इसमें पुलिस कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड समिति, जज मकान और ऑडिट मकान शामिल हैं। लगभग 6.5 किलोमीटर क्षेत्र में यह कार्य किया जाएगा। शुभारंभ के अवसर पर चेतूआना मंदिर की माता उमागिरी जी ने अरदास और गणेश वंदना के साथ निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई।
पुलिस कॉलोनी निवासी कल्पना ने बताया कि, “कॉलोनी की सड़क लंबे समय से टूटी हुई थी। आज पार्षद जी ने काम शुरू करवाकर सभी निवासियों के लिए बड़ी राहत दी है।”
इस मौके पर एक्सईएन अंकुर बंसल, एसडीओ बलराज चिकारा, जेई सुरेश कुमार, आरडब्ल्यूए प्रधान राजकुमार शर्मा, विनोद कौशल, देविंदर शर्मा,मार्केट प्रधान राजीव कुमार,अजय कुमार, मुकेश कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़े-बुजुर्गों और निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Road construction work inaugurated in Sector 42C, residents rejoice -Senior Deputy Mayor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: road construction, work, inaugurated, sector 42c, residents, rejoice, -senior deputy mayor, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved