• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब के राज्यपाल पुरोहित 20 से करेंगे सीमावर्ती क्षेत्रों का छठा दौरा

Punjab Governor Purohit will visit the border areas for the sixth time from 20th - Chandigarh UT News in Hindi

- हाल ही में बनाई गई ग्राम रक्षा समितियों के साथ बातचीत भी करेंगे चंडीगढ़ । पंजाब के राज्यपाल एवं नगर प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित 20 से 23 फरवरी तक एक बार फिर सीमावर्ती क्षेत्रों के महत्वपूर्ण दौरे पर जाने वाले हैं। यह छठी बार होगा जब वह पिछले ढाई वर्षों में सीमावर्ती क्षेत्रों के दौरे पर होंगे। अपने इस दौरे के दौरान, राज्यपाल पठानकोट, गुरुदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का के सीमावर्ती जिलों में जाएंगे। उनके इस यात्रा कार्यक्रम में उनके पिछले दौरों के बाद हुई प्रगति की समीक्षा करने और हाल के दिनों में सामने आए किसी भी नए मुद्दे के समाधान के लिए केंद्रीय एजेंसियों और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठकें शामिल हैं।
इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के बीच बाधाओं को दूर करने हेतु समन्वय बढ़ाना है, विशेष रूप से सीमा बुनियादी ढांचे, सुरक्षा, तस्करी और सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी के खतरे से निपटने के क्षेत्र में।
राज्यपाल के एजेंडे में ग्राम रक्षा समितियों के साथ बातचीत भी शामिल है, जो सीमावर्ती क्षेत्रों में नशीले पदार्थों और अन्य सामाजिक बुराइयों से निपटने में सहायक साबित हुई हैं। इन कार्यवाहियों का उद्देश्य विभिन्न जन प्रतिनिधियों और प्रेस से जमीनी स्तर की जानकारी और प्रतिक्रिया जुटाना है, जिससे कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों स्तरों पर सीमावर्ती क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न मुद्दों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
इस महत्वपूर्ण सीमा दौरे में पंजाब के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), सेना, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के प्रमुखों के साथ-साथ प्रत्येक जिले के संबंधित उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीयों के शामिल होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab Governor Purohit will visit the border areas for the sixth time from 20th
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab governor purohit, will visit the border areas, for the sixth time, from 20th, chandigarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved