• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भविष्य के लक्ष्य हासिल करने औऱ लोकहित कार्यों के लिए संगठन को तैयार करेंः गुरप्रीत

Prepare the organization to achieve future goals and public welfare work: Gurpreet - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। शिमला में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष व नवनियुक्त लोकसभा व जिला प्रमुखों की एक अहम् बैठक हुई। जिसमें चण्डीगढ़ कांग्रेस के उपाध्यक्ष गुरप्रीत गाबी व हमीरपुर, जिला ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर के इंचार्ज के तोर पर बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में संगठन को नए सिरे से बनाने और मजबूत करने पर चर्चा हुई। इस बैठक में शामिल सभी प्रमुखों को ब्लॉक लेवल से लेकर ब्लॉक अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों के लिए कर्मठ कार्यकर्ताओं और पार्टी को समर्पित नेताओं को आगे लेकर आने पर विचार हुआ ताकि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जा सके व कांग्रेस के विचार व हिमाचल कांग्रेस द्वारा किए गए कार्य घर घर तक पहुंचाए जा सके। इस मौके पर गुरप्रीत गाबी ने कहाकि बिना किसी भेदभाव व किसी भी प्रकार के प्रेशर में आये बिना मजबूत लोगो का चुनाव किया जाए ताकि संगठन को भविष्य के लक्ष्यों के लिए काम करने व उनकी प्राप्ति के लिए व लोकहित के कार्यो के लिए संगठन को तैयार किया जा सके।
संगठन सर्वोपरि होता है व कोई भी पद, नेता या मंत्री संगठन से ऊपर नहीं होता। इस मोके पर चण्डीगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष व बिलासपुर के प्रभारी दीपक लुबाना भी शामिल थे। मीटिंग की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश प्रभारी चेतन चौहान, विधुत चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की देख रेख में हुई। अगले एक महीने में सभी पदो पर उचित व मजबूत कार्यकर्ताओं व नेताओं की सूची दी जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prepare the organization to achieve future goals and public welfare work: Gurpreet
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, himachal pradesh, congress, state president, lok sabha heads, district heads, shimla, vice-president gurpreet gabi, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved