• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

60 विधवाओं समेत कुल 3361 विधवाओं को एक महीने की राशन सामग्री वितरित, मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर भी लगाया

One months ration material distributed to a total of 3361 widows including 60 widows, free medical checkup camp also organized - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। विधवाओं को सशक्त बनाने के मद्देनजर बलरामजी दास टंडन चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जाने वाला मासिक राशन वितरण कार्यक्रम आज रविवार को चार वर्ष पार कर गया है। पांचवें वर्ष के पहले राशन वितरण कार्यक्रम के अवसर पर आज गांव खुड्डा अलीशेर में कुल 60 विधवाओं को एक महीने की राशन सामग्री देकर लाभान्वित किया गया। इसके अलावा एक निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लाभार्थी परिवारों के साथ मौके पर उपस्थित अन्य लोगों को भी मुफ्त चिकित्सीय परामर्श और दवाएं दी गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय बलरामजी दास टंडन की स्मृति में उनके पुत्र भाजपा हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी एवं चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष परोपकारी संजय टंडन द्वारा किया गया था। फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय टंडन ने बताया कि विधवा परिवार को राशन कार्ड जारी किया जाता है। फिर जरूरतमंद विधवा परिवार को सेवा भाव के साथ 10 किलो आटा, परमल 32 (चावल)- 1.5 किलो, चीनी- 1.5 किलो, चना दाल- 2 किलो, सरसों का तेल- 1 लीटर, नमक- 1 किलो , ए-लाइफ रेड टी- 250 ग्राम, हल्दी- 100 ग्राम, मिर्च- 100 ग्राम, धनिया (पी)- 100 ग्राम, जीरा-100 ग्राम, अचार-200 ग्राम, सब्जी पकोड़ा-01 पैकेट, नहाने का साबुन-02 नग, क्लिनिक प्लस शैंपू- 100 मिली, बबूल पेस्ट-01 नग, टूथ ब्रश-02 नग, मिल्क पाउडर-500 ग्राम, नौलखा (कपड़ा धोने का साबुन)-01 किलो, दलिया-500 ग्राम, न्यूट्री-400 ग्राम,आलू- 5 किलो और प्याज-02 किलो उपलब्ध कराया जाता है। भाजपा नेता संजय टंडन ने बताया कि बीते चार वर्षों में विधवा लाभार्थी परिवारों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है। लेकिन पुन: सत्यापन के बाद कुछ विधवाओं को राशन वितरण बंद किया गया है, क्योंकि उनके बच्चे 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हो चुके हैं और कमाई करने लगे हैं। जबकि कुछ विधवाओं ने स्वतंत्र रूप से काम करना शुरू कर दिया है।
इस कारण जिन विधवाओं के लिए अभी भी दो वक्त की रोटी का संकट है, उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई प्रविष्टियां की गई हैं। संजय टंडन ने कहा कि निकट भविष्य में फाउंडेशन इस कार्यक्रम के तहत और अधिक विधवाओं को जोड़कर इस योजना को मजबूत करता रहेगा। फाउंडेशन द्वारा सर्वप्रथम जनवरी 2020 से अब तक कुल 3361 विधवाओं को मासिक राशन सामग्री (किट) दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-One months ration material distributed to a total of 3361 widows including 60 widows, free medical checkup camp also organized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, balramji das tandon charitable foundation, monthly ration distribution program, widows empowerment, fifth year, village khudda alisher, 60 widows, one month\s ration, free medical check-up camp, medical consultation, medicines, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved