• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नारी शक्ति : सृजन, संकल्प और सफलता का प्रतीक - दीपा दुबे

Nari Shakti: A symbol of creation, determination and success - Deepa Dubey - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा कि यह दिन उन सभी साहसी, संवेदनशील और सशक्त महिलाओं को समर्पित है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए हर बाधा को चुनौती देती हैं और समाज, परिवार व राष्ट्र की नींव को मजबूती प्रदान करती हैं। दीपा दुबे ने कहा कि महिला दिवस केवल जश्न का नहीं, बल्कि संकल्प लेने का भी अवसर है कि हर नारी को सम्मान और समान अधिकार मिले। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि एक ऐसा वातावरण तैयार किया जाए, जहां हर स्त्री निर्भीक, आत्मनिर्भर और समर्थ हो। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर देश के निर्माण तक, महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रभावशाली भागीदारी निभाई है और अपनी नेतृत्व क्षमता को साबित किया है। आज के दौर में महिलाओं की भूमिका और अधिक सशक्त करने की जरूरत है, क्योंकि जितनी ज्यादा महिलाएं आगे आएंगी, देश उतना ही सशक्त और सुंदर बनेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nari Shakti: A symbol of creation, determination and success - Deepa Dubey
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nari shakti, symbol, creation, determination, success, deepa dubey, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved