• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर निगम हाउस मीटिंग में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्टरों का MOU पास, खुशी की लहर

Municipal Corporation House Meeting Approves MoU for Door-to-Door Garbage Collectors, Spreading Joy - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। नगर निगम हाउस की बैठक में मार्केटों में कार्यरत डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्टरों से संबंधित एमओयू (MoU) को मंजूरी मिल गई। इस निर्णय के बाद सभी डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्टरों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मेयर हरप्रीत कौर बबला, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, एमओएच इंद्रजीत कौर, सैनिटेशन कमेटी के अध्यक्ष मनोज सोनकर, पार्षद गुरुबक्ष रावत, पूर्व मेयर राजेश कालिया, डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्टरों के चेयरमैन ओम प्रकाश सैनी, नॉमिनेट पार्षद गीता चौहान, पार्षद पूनम, संदीप कागड़ा, सौरभ जोशी सहित निगम के सभी पार्षदों का आभार व्यक्त किया गया। भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष देवेंद्र बबला, अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा एवं पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया गया।
मार्केटों में कार्यरत डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्टरों की ओर से प्रधान सोनिया, अमित अटवाल, बिशन लाल पुहाल, मदनलाल मलिक, रामपाल बिरला, राजवीर बिड़लान, दीपक, महेंद्र सिंह, राजकुमार, रंजीत, राजेंद्र, सोनू, कविता, पूनम, सुदेश, रामकरण, कागड़ा तथा गांवों में कार्यरत डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्टरों के प्रधान दिनेश कुमार टॉक उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त, डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्टर रजिस्टर्ड यूनियन के प्रधान सुरेंद्र कागड़ा एवं अखिल भारतीय मजदूर संगठन के प्रधान शमशेर लोटिया ने सभी नगर निगम अधिकारियों एवं पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त करने के लिए नगर निगम कार्यालय पहुंचकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Municipal Corporation House Meeting Approves MoU for Door-to-Door Garbage Collectors, Spreading Joy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: municipal corporation, house meeting, approves, mou, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved