- सूची में गांधी परिवार, राष्ट्रीय अध्यक्ष, फिल्म, क्रिकेट जगत से जुड़े नेता तक शामिल
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
चंडीगढ़। चंडीगढ़ संसदीय सीट पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस की ओर से स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है। इस सूची में कांग्रेस आला कमान के राष्ट्रीय नेता, गांधी परिवार, फिल्म और क्रिकेट जगत से जुड़े नेता, वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्री के नाम तक शामिल है। गठबंधन प्रत्याक्षी मनीष तिवारी के चंडीगढ़ संसदीय सीट से प्रतिद्वंद्वी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल का भी नाम 40 नेताओं की सूची में शामिल है। अभी तक बंसल ने खुद को तिवारी के चुनाव प्रचार से दूर रखा हुआ है। बंसल के अलावा चंडीगढ़ कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को भी जगह दी गई है।
सातवें चरण के चुनाव के लिए स्टार प्रचार की जो सूची तैयार की गई है उसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणूगोपाल, राजीव शुक्ला, मेयरा कुमार, अशोक गहलोत, अंबिका सोनी, पवन कुमार बंसल, सुखविंदर सिंह सुखू, हरिश रावत, भुपिंदर सिंह हुड्डा, भूपेश भागेल, सलमान खुर्शीद, शशि थरूर, तारिक अनवर, रणदीप सिंह सुरजेवाला,कुमार सेलजा, सचिन पॉयलट, हरमोहिंदर सिंह लक्की , राज बबर, मोहम्मद अजहउदीन, रणजीत रंजन, दिपेंद्र हुड्डा, प्रमोद तिवारी, इमरान प्रतापगढ़ी,अखिलेश प्रसाद सिंह, पवन खेड़ा, राजेश लिलोठिया, अलका लांबा, कन्नेहया कुमार, बीवी श्रीनिवास, रविंदर पाली, सुभाष चावला, सुरेंद्र सिंह, डीडी जिंदल, पवन शर्मा, नंदिता हुड्डा शामिल है।
भारत विकास परिषद सिर्फ संस्था नहीं, बल्कि एक विचार है : अमित शाह
लॉर्ड्स टेस्ट : इंग्लैंड ने 22 रनों से जीता मैच, सीरीज में बनाई 2-1 से बढ़त
पीएम मोदी ने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री बी सरोजा देवी के निधन पर जताया शोक
Daily Horoscope