• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मिनर्वा एकेडमी एफसी ने अंडर-13 आई-लीग प्लेऑफ में अपराजित रहते हुए इतिहास रचा, ईस्ट बंगाल को 8-0 से हराया

Minerva Academy FC create history by remaining undefeated in U-13 I-League Playoffs, beat East Bengal 8-0 - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। मिनर्वा एकेडमी एफसी ने अंडर-13 आई-लीग प्लेऑफ में एक पावरहाउस के रूप में अपनी प्रतिष्ठा को मजबूत कर लिया है। उन्होंने भारतीय फुटबॉल के दिग्गजों में से एक ईस्ट बंगाल पर 8-0 की शानदार जीत दर्ज की। प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ टीम ने प्लेऑफ में तीसरी जीत हासिल की है। वे अब अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंच गए हैं। टीम ने अंतिम दौर में एक प्रतिष्ठित स्थान हासिल किया है। ईस्ट बंगाल को पहले से ही दिग्गज के रूप में जाना जाता है, जो प्लेऑफ में पहुंचने के लिए प्रमुख रीजनल क्लबों को पछाड़ते हुए ग्रुप-ए से बाहर आया। यह ईस्ट बंगाल के खिलाफ अंतिम प्लेऑफ ग्रुप-स्टेज मैच था जिसने वास्तव में सुर्खियां बटोरीं। कोलकाता के दिग्गज 20 अंकों के साथ ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहे और मोहन बागान से सिर्फ दो अंक पीछे। वे अपने आक्रामक कौशल की प्रतिष्ठा के साथ मुकाबले में उतरे।
ग्रुप स्टेज में ईस्ट बंगाल ने अपने पहले मैच में मोहन बागान को 4-1 से हराया और वापसी के मैच में 1-0 से हार गया। प्लेऑफ तक की उनकी यात्रा में मोहम्मडन स्पोर्टिंग, बंगाल फुटबॉल एकेडमी, बीएमएससी और एडमास यूनाइटेड पर जीत शामिल थी।
युवा मिनर्वा टीम के लिए यह मैच जितना बेहद जरूरी था और सामने एक मजबूत टीम थी। मिनर्वा को चुनौतियों का सामना करने वाली टीम माना जाता है और उन्होंने इस मैच में प्रदर्शन भी उसी स्तर का किया।
मिनर्वा के युवा खिलाड़ी अपनी असाधारण प्रतिभा, कौशल और टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए आग उगल रहे थे। गुरबा ने शानदार हैट्रिक के साथ शो को अपने नाम िकया, जबकि एल. किपगेन और ममेश ने दो-दो गोल किए। रिमसन ने एक और गोल टीम के लिए किया। िमनर्वा की आक्रामक क्षमता पूरी तरह से देखने को मिली, जिससे ईस्ट बंगाल की रक्षा पंक्ति को संघर्ष करना पड़ा।
तीन मैचों में 24 गोल करने के साथ मिनर्वा एकेडमी एफसी का गोल स्कोरिंग फॉर्म अभूतपूर्व से कम नहीं है। टीम के युवा खिलाड़ी आत्मविश्वास और जोश के साथ खेल रहे हैं। उनके प्रदर्शन से पता चलता है कि वो अंतिम दौर में जगह बनाने वाली शीर्ष और ताकतवर टीम है।
क्लब ने कहा कि हमारे फुटबॉलर शानदार रहे हैं और हम उनके प्रदर्शन से रोमांचित हैं। उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और टीम वर्क ने रंग दिखाया है। मिनर्वा एकेडमी अंतिम दौर में सर्वश्रेष्ठ टीमों से मुकाबला करने के लिए उत्साहित है। मिनर्वा टीम चुनौती का इंतजार कर रही है और हमें विश्वास है कि युवा खिलाड़ी इस अवसर पर खरे उतरेंगे।
मिनर्वा एकेडमी एफसी अब अंतिम दौर में पंजाब एफसी और कम्युनिटी एफसी जैसी शीर्ष टीमों का सामना करेगी। अपने शानदार फॉर्म और गोल करने की क्षमता के साथ, टीम सर्वश्रेष्ठ टीमों से मुकाबला करने और टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शीर्ष पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा करते हुए फैंस इन प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों से और भी रोमांचक प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Minerva Academy FC create history by remaining undefeated in U-13 I-League Playoffs, beat East Bengal 8-0
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minerva academy, fc create, history, remaining, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved