• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 10

चंडीगढ़ में आप का संगठन मजबूत करने का बड़ा कदम, नई टीम का ऐलान...यहां देखिए पूरी सूची

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी, चंडीगढ़ ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से व्यापक संगठन विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी के अनुसार, इन नियुक्तियों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाना, जनाधार को बढ़ाना और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करना है। संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देते हुए कोर कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें प्रेम गर्ग को प्रेसिडेंट, जबकि जसबीर लड्डी, पी.पी. घई, मीना शर्मा, कौशल सिंह और शिशुपाल को मेंबर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा संगठन में अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों के तहत सुशील कुमार को सेक्रेटरी, सुनील कुमार टांक को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (SC विंग), सतनाम सिंह और गुरप्रीत सिंह सोमल को वाइस प्रेसिडेंट (रूरल विंग), जबकि सुनील सिंह, अवतार सिंह और राकेश सोनी को जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।
अन्य नियुक्तियों में हरदीप सिंह बुटेरला को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, ओम प्रकाश तिवारी और मेवा राम डलेर को वाइस प्रेसिडेंट, योगेश अरोड़ा को प्रवक्ता, सनी बैरवा, आकाश गौतम, विजई कुमार, दिनेश डलेर और रोशन चंडीगढ़िया को वाइस प्रेसिडेंट (सोशल मीडिया विंग) तथा सुखराज संधू को प्रेसिडेंट (वुमेन विंग) नियुक्त किया गया है।
पार्टी ने विश्वास जताया है कि सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे। आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर पारदर्शिता, सुशासन और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे संगठन को और मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Step to Strengthen AAP Organization in Chandigarh: New Team Announced
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: major step, aap organization, chandigarh, new team, announced, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved