• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला कांग्रेस का पोस्टकार्ड अभियान : अलका लांबा ने भरी हुंकार, नारी शक्ति वंदन अधिनियम तुरंत लागू करने की मांग

Mahila Congress Postcard Campaign: Alka Lamba Sounds the Clarion Call, Demands Immediate Implementation of the Nari Shakti Vandan Adhiniyam - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़ | अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में आज चंडीगढ़ में एक विशाल “पोस्टकार्ड अभियान” और “हस्ताक्षर अभियान” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण कानून (नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023) को अविलंब लागू करने का दबाव बनाया है। अभियान के तहत देशभर की महिलाएं प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर संदेश भेज रही हैं कि संसद से सर्वसम्मति से पारित होने के बावजूद नारी शक्ति अधिनियम अब तक लागू क्यों नहीं हुआ। इसके साथ ही एक राष्ट्रव्यापी सिग्नेचर अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें महिला कांग्रेस ने 10 लाख महिलाओं के हस्ताक्षर प्रधानमंत्री को भेजने का लक्ष्य रखा है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अलका लांबा ने कहा कि पंचायतों और नगरपालिकाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देना पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच का परिणाम था। उन्होंने मांग की कि वर्तमान नारी शक्ति अधिनियम में SC, ST और OBC वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण के भीतर आरक्षण दिया जाए। साथ ही, उन्होंने वर्तमान 543 लोकसभा सीटों में महिलाओं की पर्याप्त भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।
चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष नंदिता हुड्डा के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में महासचिव सफिया जुबेर, सचिव डॉ. साक्षी, पार्षद प्रेमलता, पूर्व डिप्टी मेयर तरुणा मेहता, पूर्व मेयर कमलेश बनारसी और अनिता शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहीं। कुलजीत कौर, माया देवी और रेणु छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mahila Congress Postcard Campaign: Alka Lamba Sounds the Clarion Call, Demands Immediate Implementation of the Nari Shakti Vandan Adhiniyam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: all india mahila congress, alka lamba chandigarh, postcard campaign pm modi, nari shakti vandan adhiniyam 2023, women reservation implementation, nandita hooda, signature campaign women empowerment, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved