• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाकुंभ फाल्गुन मेला 24 मार्च को, खूब मचेगी फूलों की होली की धूम

Mahakumbh Phalgun Fair on 24th March, Holi of flowers will be celebrated with great enthusiasm - Chandigarh UT News in Hindi

मनीमाजरा। खाटू श्याम और राधा रानी की होली का आनंद इस बार सभी के लिए मनमोहक होगा। बरसाना की होली खेल कर लोग खुद को आनंदित अनुभव करेंगे। इस होली समारोह का आयोजन केडी और एनके प्रोडक्शन की ओर से महंत दीपा के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन समिति के एलजीबीटी दीपक गोयल, केडी प्रोडक्शन के कैरव खुराना और एनके प्रोडक्शन की नेहा खन्ना ने बताया कि महाकुंभ फाल्गुन मेला एक शाम राधे श्याम के नाम वृंदावन वाली फूलों की होली का आयोजन 24 मार्च को शाम 4 से 7 बजे तक किया जा रहा है। होली समारोह में पटियाला की महारानी एवं सांसद परनीत कौर मुख्य अतिथि रहेंगी, जबकि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता विशेष अतिथि होंगी। हिंदू तख्त के महामंडलेश्वर कृष्णानंद जी भी पहुंचेंगे। दीपक गोयल ने बताया कि खाटू श्याम जी खुद इस समारोह में पहुंचेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है। लोगों पर बरसाना की होली में फूलों की वर्षा की जाएगी। इस कार्यक्रम में एकत्रित होने वाली राशि का कुछ हिस्सा राधिका दास भिवानी मंदिर में दिया जाएगा। वहां पर चलाए जा रहे गुरुकुल में अनाथ बच्चे रह रहे हैं, जिनके लिए यह राशि दी जाएगी। कैरव खुराना एवं नेहा खन्ना ने बताया कि वृंदावन की होली में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है।
नेहा खन्ना ने बताया कि जंगल क्लब कलाग्राम में किसी प्रकार की अल्कोहल नहीं दी जाएगी। पूरा स्वरूप बदल दिया गया है। यहां पर श्याम बाबा कृष्ण जी की झांकियां दिखाई जाएंगी। कृष्ण जी की लीलाएं दिखाई जाएंगी। उनके भजनों पर श्रद्धालु नाचते नजर आएंगे। काफी कुछ नया होगा। कार्यक्रम में रानी जय इंदर कौर, अंबाला लोकसभा से भाजपा की प्रत्याशी बंतो कटारिया, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, ह्यूमन राइट कमिशन चंडीगढ़ के दीपक सिंह, पंचकूला भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। केडी और एनके प्रोडक्शन हाउस द्वारा किन्नर समाज के लिए काफी कुछ किया जा रहा है। उनका मुख्य धारा में लाने के लिए हम प्रयासरत हैं।
उन्होंने बताया कि किन्नर समाज को प्रोफेशनल के अलावा समाज के साथ जोड़ना हमारा मुख्य उद्देश्य है। कैरव खुराना ने बताया कि जिस तरह महिला और पुरुष समाज का हिस्सा है। उसी प्रकार किन्नर भी हमारे समाज का हिस्सा है। उन्हें भी उनका हक दिलवाने हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य है। हम फैशन शो और अन्य कार्यक्रम करके किन्नर समाज को प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने बताया किन्नर समाज को मॉडलिंग, सिंगिंग और अन्य शो के माध्यम से आगे लाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक 24 मार्च को कार्यक्रम देखने के लिए पहुंचे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mahakumbh Phalgun Fair on 24th March, Holi of flowers will be celebrated with great enthusiasm
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: manimajra, holi, khatu shyam, radha rani, barsana, celebration, kd and nk production, mahant deepa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved