• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कृष्णा मार्केट एसोसिएशन का चुनाव : ओम प्रकाश काका अध्यक्ष, ईश्वर चंद गोयल बने महासचिव

Krishna Market Association Election: Om Prakash Kaka becomes President, Ishwar Chand Goyal becomes General Secretary - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। सेक्टर-41 स्थित कृष्णा मार्केट एसोसिएशन का चुनाव आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें ओम प्रकाश काका ने अध्यक्ष पद पर 140 वोटों की बढ़त से शानदार जीत दर्ज की। महासचिव पद पर ईश्वर चंद गोयल ने 159 वोट हासिल कर बाजी मारी। चुनाव को लेकर मार्केट के दुकानदारों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कुल 277 मतदाताओं में से 270 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार—ओम प्रकाश काका, राजपाल गर्ग, और सत्य नारायण गोयल मैदान में थे। महासचिव पद पर ईश्वर चंद गोयल ने अपने प्रतिद्वंद्वी केवल कुमार बंटी (101 वोट) को हराया। वार्ड नंबर 30 के निगम पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने विजेताओं को बधाई दी और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। अध्यक्ष पद संभालने के बाद ओम प्रकाश काका ने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि वे मार्केट की बेहतरी के लिए निरंतर काम करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Krishna Market Association Election: Om Prakash Kaka becomes President, Ishwar Chand Goyal becomes General Secretary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: krishna, market, association election, om prakash, kaka, becomes, president, ishwar chand, goyal, general secretary, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved