• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डबल इंजन की सरकार के राज में दलितों का घर जलकर उजाड़ देना दुर्भाग्यपूर्ण

It is unfortunate that houses of Dalits were burnt and destroyed under the rule of the double engine government - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। दलित रक्षा दल द्वारा डड्डू माजरा कॉलोनी मैं बिहार के मुख्यमंत्री और डबल इंजन की सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाया गया। दल के अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने कहा कि बिहार कृष्णा नगर के नवाज गांव में 60-70 दलित विरोधी लोगों ने लगभग 100 घरों में लूटपाट तोड़फोड़ मारपीट कर गोलियां चलाए जाने के साथ-साथ घरों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। गनीमत रही कि लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। चौधरी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जमीर मर चुका है और बिहार में दलित विरोधी लोग दलितों को अपना निशाना बना रहे हैं और बिहार में जंगल राज जैसा माहौल बनता जा रहा है और नीतीश और मोदी राज में बिहार के चारों तरफ आग ही आग दिखाई दे रही है। चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा कहा गया था कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है बिहार में आपसी भाईचारा और प्रेम कायम रहेगा लेकिन अब इसके विपरीत ही दिखाई दे रहा है और इस डबल इंजन की सरकार के रहते हुए आगजनी की घटना के बाद तो एनडीए की सहयोगी पार्टी के मुंह में तो दही ही जम गया। कोई इन दलित परिवारों के इंसाफ दिलाने के लिए बोलने के लिए एक शब्द भी नहीं निकल पा रहा है और नीतीश की चुप्पी बता रही है कि दलितों को इंसाफ नहीं दिला पाएंगे।
चौधरी ने कहा डबल इंजन की सरकार है और वहां आगजनी में सारा सामान जलकर राख हो गया है वहां डबल इंजन की सरकार जानवरों को खिलाने वाला चुरा और गुड पीड़ितों को खिलाने के लिए दे रही है और सरकार कि दलितों के प्रति मंशा साफ दिखाई दे रही है और दलित मानसिकता साफ झलक रही है। चौधरी ने कहा कि बिहार में दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन्होंने कहा कि दलित का घर जलकर उजाड़ कर उनका जीवन ही उजाड़ देना दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने सरकार से मांग की है इन दहशत दरिंदों को एससी एसटी के अधीन कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और सभी पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजे के साथ-साथ पुनर्वास किया जाए। इस प्रदर्शन में अनूप रावत, बबीता, अमर मेहरा, लक्ष्मी, गीत, मंजू देवी, योगिता, गीता रावत, शशि कला, सुनीता देवी, अरुण चौधरी, बाला देवी, जगदीश कुमार आदि शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-It is unfortunate that houses of Dalits were burnt and destroyed under the rule of the double engine government
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, dalit raksha dal, effigy burning, chief minister nitish kumar, daddu majra colony, slogans, bihar, double engine government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved