• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सड़कों की हालत में सुधार के बिना रोड सेफ्टी की बात करना बेमानीः पवन बंसल

It is meaningless to talk about road safety without improving the condition of roads: Pawan Bansal - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा ट्रैफिक पुलिस के बैनर तले हर वर्ष की तरह इस बार भी रोड सेफ्टी वीक मनाया जा रहा है, जिस पर शहर के पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल ने प्रशासन का ध्यान कुछ ज़रूरी बातों की तरफ़ दिलवाया है। पवन बंसल का कहना है कि रोड सेफ्टी के नाम पर प्रशासन की तरफ़ से या तो साइकिल रिक्शा के पीछे स्टीकर/ रिफ्लेक्टर लगाए जाते हैं या बच्चों के स्कूलों में या चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में सेमिनार किया जाता है या फिर शहर के बाजारों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम से अनाउंसमेंट करके लोगों को ट्रैफिक के नियमों का पालन करने की गुहार लगाई जाती है। लेकिन, उसके बावजूद रोड एक्सीडेंट के मामले कम होने की बजाय बढ़ते ही रहे हैं। इसकी वजह है रोड सेफ्टी के लिए सड़कों के ज़रूरी इंफ्रास्ट्रक्चर का ना होना। प्रशासन को करना ये चाहिए कि समय-समय पर सड़कों की रिकार्पेटिंग, ट्रैफिक सिग्नल्स पर बुजुर्गों व बच्चों की सुविधा के लिए पेलिकन लाइट्स, लाइट युक्त साइकल ट्रैक और ट्रैफिक पुलिस द्वारा लोगों की मदद जैसी सुविधा दी जानी चाहिए। लेकिन चंडीगढ़ का प्रशासन कर ये रहा है कि शहर में जगह जगह टेबल टॉप के बड़े बड़े स्ट्रक्चर बना रहा है जो ना सिर्फ़ अभी लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है बल्कि आगे भी उसके कोई ख़ास फ़ायदे नज़र नहीं आ रहे।
गौरतलब है कि रोड एक्सीडेंट्स इन इंडिया 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ सभी यूनियन टेरिटरीज में एक्सीडेंट्स में पांचवें स्थान पर है, चंडीगढ़ में 2022 में कुल 83 लोगों ने रोड एक्सीडेंट में अपनी जान गवाईं वह 237 रोड एक्सीडेंट्स में 203 लोग जख्मी हुए, जबकि चंडीगढ़ जैसे आधुनिक शहर में ऐसा होने दुर्भाग्यपूर्ण है।
रोड सेफ्टी के लिए यहाँ कई तरह के उपाय किए जा सकते हैं। लेकिन लगता है कि जैसे प्रशासन सिर रोड सेफ्टी वीक मना कर ही अपनी ज़िम्मेदारी पूरी करना चाहते हैं। कुल मिलाकर रोड इंजीनियरिंग क्वालिटी में सुधार व ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन ही सड़क हादसों में कमी ला सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-It is meaningless to talk about road safety without improving the condition of roads: Pawan Bansal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh like every year, road safety week is being celebrated by the chandigarh administration under the banner of traffic police, this time too, on which former city mp pawan kumar bansal has drawn the attention of the administration towards some important things, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved