• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मनाया स्वतंत्रता दिवस

Independence Day celebrated in Government Model Senior Secondary School - Chandigarh UT News in Hindi

खास खबर। चंडीगढ़ राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैक्टर 45 ए चंडीगढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। सुबह 8 बजे से छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और अन्य कर्मचारी विद्यालय प्रांगण में एकत्रित होने लगे थे। सभी के चेहरों पर देशभक्ति और उत्साह स्पष्ट झलक रहा था।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सविंदर सिंह और स्टाफ सदस्यों द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। राष्ट्रीय गान 'जन गण मन' के गायन के साथ ही वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। इसके बाद प्रधानाचार्य सविंदर सिंह ने अपने प्रेरणादायक भाषण में स्वतंत्रता संग्राम के महत्व और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। उन्होंने छात्रों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में बताया। सलोनी बरुटा और विनोद कुमार ने मंच संचालन किया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
छात्रों ने देशभक्ति गीत गाए, कविता पाठ किया, नृत्य और भंगड़ा जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। योग और नृत्य जैसी प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य रंजना कपूर ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और मिठाइयों का विवरण किया।
यह समारोह न केवल एक उत्सव था बल्कि यह हमें अपने देश के इतिहास और मूल्यों को याद दिलाने का महत्वपूर्ण अवसर था, जिसमें रीना, राजेश कुमार, सीमा, अजय गुलेरिया, रेनू शर्मा, सुरिंदर सिंह, पूनम शर्मा, अमरीक सिंह, बलजीत कौर सहित सभी शिक्षक और एनएसएस स्वयं सेवक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Independence Day celebrated in Government Model Senior Secondary School
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 80th independence day chandigarh, gmsss sector 45a independence day, chandigarh school independence day celebration, government model senior secondary school sector 45a, august 15 chandigarh school event, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved