• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार फाउंडेशन की बैठक में अहम निर्णय, प्रभुनाथ शाही बने पर्यावरण एवं सांस्कृतिक समिति के चेयरमैन

Important decision in the meeting of Bihar Foundation, Prabhunath Shahi became the Chairman of Environment and Cultural Committee - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। बिहार फाउंडेशन के पंजाब और चंडीगढ़ चैप्टर की बैठक फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ रुपेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान न्यू चंडीगढ़ में हुई।इस बैठक में चंडीगढ़ और उसके आस पास रहने वाले बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध सदस्यगण शामिल हुए। डॉ रुपेश कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय वायु सेना के सेवा निवृत फ्लाइट इंजीनियर,चंडीगढ़ वन विभाग के पूर्व फॉरेस्टर,पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ के पूर्व सचिव और जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक प्रभुनाथ शाही को उनके पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के प्रति समर्पित कार्यों तथा सांस्कृतिक उत्थान के लिए सक्रियता को देखते हुए बिहार फाउंडेशन के पंजाब और चंडीगढ़ चैप्टर के पर्यावरण एवं सांस्कृतिक समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया । प्रभुनाथ शाही ने फाउंडेशन द्वारा दिए गए जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए सभी का विशेष रूप से धन्यवाद किए और सभी के साथ मिलकर अपने दायित्व के निर्वहन का संकल्प लिए।शाही ने सभी से बिहार दिवस के अवसर पर 22 मार्च को मनीमाजरा में कलाग्राम में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह करते हुए अधिकतम जन भागीदारी का आह्वान किए।इस अवसर पर सुबह दस बजे से बिहार के उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष पल्लव कुमार ने बताया कि आज के बैठक में चंडीगढ़,मोहाली,पंचकूला,डेराबस्सी,न्यू चंडीगढ़,कालका और पिंजौर से कैप्टन जी पी सिंह,डॉ सत्यदेव पांडेय,गणेश प्रसाद सिंह,लोकेश सौरभ शर्मा,राजीव कुमार मिश्रा,सुबोध कुमार सिंह,योगेंद्र नारायण मिश्रा,संजय कुमार,प्रवीण कुमार,सौरभ कुमार,राधे कृष्ण शर्मा,मयंक मणि प्रसाद,डॉ ब्रजेन्द्र,जय प्रकाश शर्मा,सुजय कुमार पाठक,सुजीत कुमार और संजीव हंस उपस्थित हुए ।
सभी उपस्थित सदस्यों ने प्रभुनाथ शाही की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दिए और 22 मार्च के बिहार दिवस के कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक मनाने का सर्व सम्मति से स्वागत किए।
अंत में चेयरमैन डॉ रूपेश कुमार सिंह ने सभी का हार्दिक धन्यवाद करते हुए बिहार फाउंडेशन के कार्यों में सभी से विशेष सहयोग का आग्रह किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Important decision in the meeting of Bihar Foundation, Prabhunath Shahi became the Chairman of Environment and Cultural Committee
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, bihar foundation, punjab, indian air force, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved