• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिजली रेट बढे तो सड़कों पर उतरेगी आप : डॉ. एसएस आहलूवालिया

If electricity rates increase, AAP will take to the streets: Dr. SS Ahluwalia - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन के बिजली विभाग द्वारा बिजली दरें 19.44 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (जेईआरसी) को भेजने के बाद आज जेईआरसी ने चंडीगढ़ के लोगों की राय लेने के लिए सेक्टर 10, गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में बैठक की व्यवस्था की गई थी। बैठक के दौरान बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद द्वारा गलत टिप्पणी की गई, जिससे पूरी बैठक का माहौल खराब हो गया और जेईआरसी के अधिकारियों को बैठक बीच में ही छोड़नी पड़ी। इन बातों का प्रगटावा पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन एवं सह-प्रभारी आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ के डॉ. एसएस आहलूवालिया ने किया। डॉ. एसएस आहलूवालिया ने बैठक का माहौल खराब करने के लिए अरुण सूद की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रशासन के माध्यम से चंडीगढ़ की जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। भाजपा ने पहले पानी के दाम बढ़ाए और अब बिजली के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज जब जेईआरसी शहरवासियों के साथ बिजली रेट में बढ़ोतरी को लेकर बैठक कर रहा था तो पहले रची साजिस के तहत भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद 15-20 लोगों के साथ वहां पहुंच गए। जब अधिकारी लोगों की राय ले रहे थे तो अरुण सूद गलत टिप्पणी करने लगे, जिसका वहां आए शहरवासियों ने विरोध किया। जिसके कारण पूरी बैठक का माहौल खराब हो गया और अधिकारियों को बैठक को बीच में ही छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक योजना के तहत बिजली रेट बढ़ाकर शहरवासियों पर अतिरिक्त बोझ डालने जा रही है।
डॉ. आहलूवालिया ने आगे कहा कि आज उन्होंने चंडीगढ़ वासियों के की भलाई के लिए जेईआरसी के अधिकारियों से बिजली दरें न बढ़ाने की अपील की है। क्योंकि देश में बढ़ती महंगाई ने पहले ही लोगों को बर्बाद कर दिया है। अगर बिजली रेट में बढ़ोतरी हुई तो शहरवासियों को अपना घर चलाना काफी मुश्किल हो जायेगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की जनता पर अतिरिक्त बोझ डालकर बीजेपी लोकसभा चुनाव में अपनी हार का बदला ले रही है।
उन्होंने कहा कि अगर भाजपा प्रशासन के माध्यम से जबरन बिजली रेट बढ़ाएगी तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरकर इसका पुरजोर विरोध करेगी और प्रशासन को बिजली रेट वापस लेने के लिए मजबूर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-If electricity rates increase, AAP will take to the streets: Dr. SS Ahluwalia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, electricity department, jerc, bjp, former president, arun sood, dr ss ahluwalia, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved