• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एच.एस. लक्की बने तमिलनाडु के लिए एआईसीसी पर्यवेक्षक, संगठन सृजन अभियान’ के तहत सौंपी गई अहम ज़िम्मेदारी

H.S. Lucky appointed AICC observer for Tamil Nadu, assigned key responsibility under the Organization Creation Campaign - Chandigarh UT News in Hindi

एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस संगठन को मज़बूत करने का दायित्व सौंपा चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तमिलनाडु राज्य के लिए एआईसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कांग्रेस के चल रहे “संगठन सृजन अभियान” के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य देशभर में पार्टी संगठन को सशक्त और पुनर्जीवित करना है। इस नियुक्ति के साथ एच.एस. लक्की की पार्टी में बढ़ती भूमिका और संगठनात्मक क्षमताओं पर शीर्ष नेतृत्व का भरोसा एक बार फिर मज़बूती से उभरा है। पार्टी ने उन्हें तमिलनाडु में संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा, बूथ स्तर से लेकर राज्य स्तर तक कांग्रेस को सशक्त करने, और उभरते नेताओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने की अहम ज़िम्मेदारी दी है।
संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत एआईसीसी पर्यवेक्षकों को राज्य स्तर पर पार्टी संरचना का विश्लेषण करने, विभिन्न प्रकोष्ठों और अग्रिम संगठनों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा संगठन के पुनर्गठन की रणनीति तैयार करने का कार्य सौंपा गया है। एच.एस. लक्की तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व के साथ मिलकर इस दिशा में व्यापक पहल करेंगे।
इससे पहले, एच.एस. लक्की झारखंड के सिमडेगा ज़िले में एआईसीसी पर्यवेक्षक रह चुके हैं, जहाँ उन्होंने सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठन को मज़बूत करने में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनकी कार्यशैली को समावेशी और परिणामोन्मुख दृष्टिकोण के लिए सराहा गया था।
अपने नए दायित्व को लेकर एच.एस. लक्की ने कहा,
“एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा मुझ पर जताए गए विश्वास के लिए मैं आभारी हूँ। संगठन सृजन अभियान कांग्रेस को जमीनी स्तर पर पुनर्जीवित करने की एक दूरदर्शी पहल है। मैं पूरे समर्पण से तमिलनाडु में कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने और जनता की आवाज़ के रूप में पार्टी को मज़बूती से स्थापित करने के लिए कार्य करूँगा।”
चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एच.एस. लक्की को इस नई ज़िम्मेदारी पर बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और अनुभव से तमिलनाडु में कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक विकास को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-H.S. Lucky appointed AICC observer for Tamil Nadu, assigned key responsibility under the Organization Creation Campaign
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hs lucky, appointed, aicc, observer, tamil nadu, assigned, responsibility, organization, creation, campaign, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved