• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एच.के. क्रिकेट अकादमी, लुधियाना और जे.पी.एस.ए स्पोर्ट्स अकादमी, डेराबस्सी फाइनल में पहुंचे

HK Cricket Academy, Ludhiana, and JPSA Sports Academy, Derabassi, reach the finals - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। एच.के. क्रिकेट अकादमी, लुधियाना और जे.पी.एस.ए .स्पोर्ट्स अकादमी, डेराबस्सी ने छठे स्वर्गीय श्री पन्ना लाल मेमोरियल अंडर -12 क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल में प्रवेश किया जो आज यहां टी.डी.एल. क्रिकेट स्टेडियम, पंचकूला में खेला गया। हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (;पंजीकृत) के महासचिव अमरजीत कुमार के अनुसार टूर्नामेंट का फाइनल मैच कल टी.डी.एल. क्रिकेट स्टेडियम, पंचकूला में सुबह 11 बजे एच.के.क्रिकेट अकादमी, लुधियाना, पंजाब और जे.पी.एस.ए.स्पोर्ट्स अकादमी, डेराबस्सी, पंजाब के बीच खेला जाएगा।जबकि पुरस्कार वितरण समारोह शाम 4 बजे होगा। पहले सेमीफ़ाइनल मैच में एच.के. क्रिकेट अकादमी, लुधियाना, पंजाब ने सी.डब्ल्यू.एन. अकादमी, पीरमुछल्ला को 8 विकेट से हराया लगातार ऑलराउंड प्रदर्शन एच.के. क्रिकेट अकादमी, लुधियाना के गुरताज सिंह को प्लेयर ऑफ़ द मैच घोषित किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एच.के.क्रिकेट अकादमी, लुधियाना ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मन्नन सोनी ने सर्वाधिक 42 रन बनाए, खुशी छिल्लर ने 35 रन बनाए जबकि ऐनीश पारीक ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी की तरफ से एच.के. क्रिकेट अकादमी, लुधियाना की तरफ से गेंदबाज वर्षा, नमन झट्टा, लक्ष्य संधाल और वाणीका ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में एच.के क्रिकेट अकादमी, लुधियाना ने 18.4 ओवर में केवल 2 विकेट के नुकसान पर 135 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। गुरताज सिंह ने सबसे अधिक 68 नाबाद रन बनाए, नमन झट्टा ने नाबाद 30 रन , राहुल ने 18 रन जबकि नक्श चौहान ने नाबाद 14 रन बनाए, गेंदबाजी की ओर से अरमिश ने 1 विकेट लिया दिन के दूसरे सेमी फ़ाइनल मैच में जे.पी.एस.ए. क्रिकेट अकादमी, डेरा बस्सी ने एन.डब्ल्यू.सी.ए. अकादमी, पंचकूला को 22 रन से हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई। जे.पी.एस.ए. स्पोर्ट्स अकादमी, डेराबस्सी, पंजाब के गुरनिहाल सिंह को प्लेयर ऑफ़ द मैच घोषित किया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जे.पी.एस.ए. स्पोर्ट्स अकादमी, डेराबस्सी, पंजाब ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। ओपनर बैट्समैन गुरनिहाल सिंह ने 57 रन , रणवीर ने भी 57 रन , रिधिमा ने 28 रन , श्रेष्ठ सिंह ने 21 रन जबकि दिव्यांशु ने 19 रन बनाए। बॉलिंग साइड एन.डब्ल्यू.सी.ए. एकेडमी के बॉलर कैप्टन माधव गोयल ने 2 विकेट लिए जबकि रिदित, अरिक और मितांश मित्तल सभी को 1-1 विकेट मिला।
जवाब में एन.डब्ल्यू.सी.ए.अकादमी, पंचकूला ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए और मैच 22 रन से हार गई। ओपनर बैट्समैन नमही मित्तल ने सबसे ज़्यादा 80 रन बनाए और एक तरफ़ से अकेले बैट्समैन ने आखिर तक लड़ाई लड़ी, आरिक ने 31 रन , रिदित ने 20 रन जबकि विवान राठौर ने 17 रन बनाए बॉलिंग साइड जेपीएस स्पोर्ट्स एकेडमी, डेराबस्सी के बॉलर ऑलराउंडर गुरनिहाल सिंह ने 4 विकेट लिए, जबकि दिव्यांशु ने 1 विकेट लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-HK Cricket Academy, Ludhiana, and JPSA Sports Academy, Derabassi, reach the finals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hk cricket academy, ludhiana, jpsa sports academy, derabassi, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved