• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हेलो माजरा वार्ड नंबर-20 की बदहाली, एक लाख आबादी के बावजूद बुनियादी सुविधाओं का संकट

Hello Majra Ward Number 20s Plight: A Crisis of Basic Amenities Despite a Population of One Lakh - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के हेलो माजरा वार्ड नंबर-20 में एक लाख से अधिक नागरिक निवास करते हैं, जिनमें करीब 20 हजार छोटे बच्चे शामिल हैं। यह क्षेत्र पिछले 20 वर्षों से नगर निगम के अधीन है, इसके बावजूद आज तक यहां बुनियादी सुविधाओं का गंभीर अभाव बना हुआ है।वार्ड में केवल नाममात्र का एक छोटा पार्क है, जिसमें न बैठने के लिए बेंच हैं और न ही कोई ओपन जिम या बच्चों के लिए स्थायी झूले। पूर्व में श्री रविकांत शर्मा के महापौर काल और श्री अरुण सूद के अध्यक्ष रहते हुए पार्क में झूले लगाए गए थे, जिससे बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ ही दिनों बाद झूलों को हटा दिया गया। शिकायत के बाद दोबारा लगाए गए झूले भी कुछ समय बाद फिर से हटा लिए गए, जो आज तक वापस नहीं लगाए गए हैं।पार्क में बना वॉकिंग ट्रैक पूरी तरह जर्जर अवस्था में है। नियमित मेंटेनेंस न होने और घास लगाए जाने की लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। परिणामस्वरूप पार्क की हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है।वार्ड में दो काउंसलर होने के बावजूद — एक निर्वाचित (श्री गुरचरण सिंह) और एक नामित (श्री नरेश पांचाल) — क्षेत्र की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। आबादी लगातार बढ़ने के कारण सीवर सिस्टम पर अत्यधिक दबाव है। पुराने और पतले सीवर पाइपों के चलते लगभग हर दूसरे दिन सीवर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।हेलो माजरा, जो चंडीगढ़ का एक प्रमुख एंट्री पॉइंट है, वहां आज तक एक भी सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध नहीं है। सड़कों के किनारे अक्सर पानी जमा रहता है, जिससे पूरा इलाका अमृत सरोवर जैसा दिखाई देता है और बीमारियों का खतरा बना रहता है।नव-निर्वाचित महापौर श्री सौरभ जोशी जी से विनम्र निवेदन है कि वे एक दिन स्वयं संबंधित अधिकारियों के साथ हेलो माजरा वार्ड नंबर-20 का दौरा करें और पार्क, सीवर व्यवस्था, सड़कें, सार्वजनिक शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का जायज़ा लेकर इस उपेक्षित वार्ड के समुचित विकास के लिए ठोस और समयबद्ध कदम उठाएँ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hello Majra Ward Number 20s Plight: A Crisis of Basic Amenities Despite a Population of One Lakh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hello majra ward number 20s plight, chandigarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved