• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लंबित मांगों के संबंध में पूर्व भाजपा अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता अरुण सूद सहित अन्य प्रतिनिधिमंडल ने की चीफ़ सैक्रेटरी से मुलाकात

Former BJP President and senior leader Shri Arun Sood along with other delegations met the Chief Secretary regarding pending demands. - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। पूर्व भाजपा, चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता अरुण सूद के नेतृत्व में ऑल कांटरैकचुअल कर्मचारी संघ भारत, यूटी चंडीगढ़ के बैनर तले विभिन्न कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मुलाकात करने गए प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याएं चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ सेक्रेटरी राजीव वर्मा के समक्ष रखीं। इस मौके पर अरुण सूद व प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ प्रशासन व म्युनिसिपल कार्पोरेशन में कार्यरत कांट्रैक्ट व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की रिटायरमेंट तक नौकरी की सुरक्षा,निकाले गए फायरमैन व ट्यूबवैल आपरेटर्स की नौकरी बहाली,ई.एस.आई अस्पताल में निकाले गए नर्सिंग व लैब स्टाफ की बहाली, सीवरेज कर्मचारियों की कार्यरत स्थान पर बायोमैट्रिक हाजरी व कच्चे सीवरेज कर्मचारियों को गुड-तेल-साबुन देने इत्यादि मुद्दों पर चंडीगढ़ चीफ सेक्रेटरी श्री राजीव वर्मा से विस्तार से चर्चा की । चंडीगढ़ प्रशासन ने हाल ही में प्रशासन व म्युनिसिपल कार्पोरेशन में सैंक्शन पदों पर कार्यरत कांट्रैक्ट व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के युक्तिकरण के लिए विभिन्न विभागों से सूचना मांगी है जिससे विभिन्न कच्चे कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है ।
आल कांटरैकचुअल कर्मचारी संघ भारत की ‌मांग पर श्री अरुण सूद ने चीफ़ सैक्रेटरी से उचित युक्तिकरण पश्चात कच्चे कर्मचारियों की रिटायरमेंट तक नौकरी की सुरक्षा की मांग की ।
चीफ सेक्रेटरी श्री राजीव वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया ।।
चंडीगढ़ चीफ सेक्रेटरी से मुलाकात करने गए प्रतिनिधिमंडल के आलावा अन्य सदस्यों में सतीश कुमार,चंदर जयसवाल,अन्नू कुमार, सतबीर सिंह,सलिंदर सिंह,बालक राम,रविन्द्र सिंह, नीलम इत्यादि भी शामिल रहे।
आल कॉन्ट्रेक्टचुअल कर्मचारी संघ भारत रजि੦ ,यू.टी ,चंडीगढ़ के चेयरमैन बिपिन शेर सिंह व प्रधान अशोक कुमार ने चंडीगढ़ प्रशासन व म्युनिसिपल कार्पोरेशन में कार्यरत कांट्रैक्ट व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की रिटायरमेंट तक नौकरी की सुरक्षा की मांग के लिए हुई चर्चा पर चंडीगढ़ चीफ सेक्रेटरी श्री राजीव वर्मा का आभार जताया ।
कांटरैकचुअल संघ के बैनर तले आए विभिन्न प्रतिनिधियों ने चंडीगढ़ से अपनी -अपनी समस्यायों के समाधान के लिए मुलाकात करवाने के लिए अरुण सूद जो हमेशा से जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं, चंडीगढ़ मेयर व भाजपा उपाध्यक्ष का भी आभार जताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former BJP President and senior leader Shri Arun Sood along with other delegations met the Chief Secretary regarding pending demands.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former, bjp president, senior leader, arun sood, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved