• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाराष्ट्र के नंबर से डॉक्टरों से क्यूआर कोड भेजकर मांगी 50-50 हजार की फिरौती

Extortion demand of ₹50,000 made to doctors via QR codes sent from a Maharashtra-registered number - Chandigarh UT News in Hindi

-फिरौती न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी, पुलिस नंबर ट्रेस करने में जुटी
चंडीगढ़। शहर के कैमिस्टों के बाद अब डॉक्टर व क्लनिक संचालकों को भी फिरौती के लिए धमकियां मिलने लगी। पिछले 24 घंटे में चार डॉक्टरों और स्वास्थ्य केंद्र संचालकों को फोन और व्हाट्सएप के जरिए धमकी मिली। उनसे 50-50 हजार रु पए की फिरौती मांगी गई। हालांकि अभी तक यह तो साफ नहीं हो पाया कि यह कारनामा गैंगस्टरों ने किया या फिर किसी अन्य ने फिरौती मांगी है। कॉल करने वाले ने कुछ मामलों में वाट्सऐप पर क्यूआर कोड भेजकर पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया। पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। अलग-अलग इलाकों से मिली शिकायतों में कथित तौर पर एक ही मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। शिकायतों में दया गुजर ग्रुप का भी जिक्र है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पुलिस जांच में सामने आया है कि डॉक्टरों और क्लीनिक संचालकों को धमकी देने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा मोबाइल नंबर महाराष्ट्र के सचिन साकेत के नाम पर पंजीकृत है। हालांकि, पुलिस यह जांच कर रही है कि नंबर का इस्तेमाल वास्तव में किस व्यक्ति ने किया। पुलिस नंबर की तकनीकी जांच के साथ कॉल डिटेल रिकॉर्ड, व्हाट्सएप चैट और क्यूआर कोड से जुड़े सुराग खंगाल रही है। इनके आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
सैक्टर-23
इसी सैक्टर के निवासी डॉक्टर निधिश से फोन पर 50 हजार रुपए मांगे गए। आरोपी ने रकम अपने सहयोगी के पास शाम 7 बजे तक जमा कराने को कहा। पैसे नहीं देने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। बातचीत के दौरान दया गुजर ग्रुप का भी जिक्र किया गया। सूचना मिलने के बाद सैक्टर-22 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
सैक्टर-22
इस सैक्टर की मोबाइल मार्किट में डॉक्टर सुखजिंदर सिंह को व्हाट्सएप कॉल और चैट के जरिए धमकी दी गई। आरोपी ने 50 हजार रुपए क्यूआर कोड के माध्यम से शाम 7 बजे तक ट्रांसफर करने को कहा। रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। शिकायत मिलने के बाद चौकी-22 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
सैक्टर-18
इस सैक्टर की निवासी रु चि आहूजा के क्लीनिक के रिसेप्शन मोबाइल नंबर पर भी व्हाट्स के जरिए 50 हजार रु पए की रंगदारी मांगने का संदेश आया। आरोपी ने भुगतान के लिए क्यूआर कोड भी भेजा। शिकायत मिलने पर थाना-19 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सैक्टर-40
इसी सैक्टर के एक स्वास्थ्य केंद्र के संचालक डॉक्टर हर्ष कुमार को भी इसी तरह का धमकी भरा संदेश मिला। डॉक्टर ने संबंधित मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद आरोपी की ओर से भेजे गए संदेश भी डिलीट हो गए। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

एक ही नंबर से कॉल
पुलिस के सामने आए चारों मामलों में एक ही मोबाइल नंबर से धमकी और रंगदारी मांगे जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब तकनीकी जांच के जरिए यह पता लगाने में जुटी है कि मोबाइल नंबर का इस्तेमाल वास्तव में कौन कर रहा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Extortion demand of ₹50,000 made to doctors via QR codes sent from a Maharashtra-registered number
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh crime, extortion threat, doctors threatened, qr code extortion, whatsapp threat, cyber crime, chandigarh police, maharashtra mobile number, ransom demand, doctor clinic, extortion case, police investigation, qr code payment, whatsapp crime, criminal investigation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved