• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एक पौधा शहीद विक्रम बत्रा के नाम अभियान की होगी शुरुआत, राज्यपाल कटारिया लगाएंगे पहला पौधा

Ek Paudha Shaheed Vikram Batra Ke Naam campaign will be launched, Governor Kataria will plant the first sapling - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सेनानी कैप्टेन विक्रम बत्रा के 26वे बलिदान दिवस पर उनकी स्मृति में आगामी 7 जुलाई को चंडीगढ़ व् उसके आसपास के क्षेत्रों में साप्ताहिक पौधरोपण अभियान " एक पौधा शहीद विक्रम बत्रा के नाम " की शुरुआत करने जा रही है जिसका विधिवत उद्घाटन चंडीगढ़ के प्रशासक व पंजाब प्रदेश के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के कर कमलों द्वारा होगा | शहीद कैप्टेन बत्रा की स्मृति में राज्यपाल कटारिया उनके नाम का पौधा राजभवन में लगाकर इसअभियान की विधिवत शुरुआत करेंगे | इस अवसर पर शहीद विक्रम बत्रा के पिता जी एल बत्रा भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे | इतना ही नहीं उनके पिता सप्ताह भर इस अभियान को जहाँ भी चलाया जायेगा उसमे शामिल होंगे | " ये जानकारी स्वयंसेवी संस्था वर्ल्ड हिमाचली आर्गेनाईजेशन की चेयरमैन आशा जसवाल ने शुक्रवार पंजाब राजभवन में महामहिम राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से औपचारिक भेंटवार्ता के उपरान्त कही | वे संस्था के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही थी | प्रतनिधिमण्डल में वाईस चेयरमैन रविंद्र पठानिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राणा और महासचिव संजय राजपूत भी उपस्थित थे | इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को ज्ञापन पत्र सौंपा और संस्था द्वारा कुछ सुझाव भी प्रस्तुत किये | उपरोक्त भेंटवार्ता के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए संस्था की चेयरमैन आशा जसवाल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि चंडीगढ़ में कोई पार्क या स्थल का नाम शहीद कैप्टेन विक्रम बत्रा की स्मृति में रखना चाहिए | यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी | इस से न केवल शहरवासियोंको , विशेषकर युवा पीढ़ी को उनके बलिदान से प्रेरणा मिलती रहेगी और उनकी वीरता की गाथा सदा जीवंत रहेगी | उन्होंने कहा कि शहीद बत्रा ने चंडीगढ़ से शिक्षा ग्रहण की और उनका चंडीगढ़ के प्रति विशेष लगाव रहा है |
आये हुए प्रतिनिधिमंडल की बात को सुनने के उपरान्त चंडीगढ़ के प्रशासक व पंजाब के राज्यपाल महामहिम गुलाब चंद कटारिया ने आश्वासन दिया कि उनके सुझावों को वो सम्बंधित अधिकारियों के समक्ष रखेंगे और इसके प्रति न्यायसंगत ढंग के अनुरूप सकरात्मक कार्यवाही करेंगे | राज्यपाल कटारिया के आश्वासन और शहीद के नाम का पंजाब राजभवन में पौधा लगाने की सहमति पर प्रतिनिधिमंडल ने उनका आभार व्यक्त किया |

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ek Paudha Shaheed Vikram Batra Ke Naam campaign will be launched, Governor Kataria will plant the first sapling
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, kargil war, plantation campaign, governor, gulab chand kataria, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved