• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नेवर स्टॉप प्लेइंग कार्यक्रम में डॉ. एच.के. खरबंदा को मिला विशेष सम्मान, गुरप्रीत घुग्गी ने किया सम्मानित

Dr. H.K. Kharbanda Receives Special Honor at Never Stop Playing Event; Honored by Gurpreet Ghuggi - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब में आयोजित ‘टेन एक्स यू – नेवर स्टॉप प्लेइंग’ कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ होम्योपैथ एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान से जुड़े डॉ. एच.के. खरबंदा को उनके उल्लेखनीय सामाजिक और स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान के लिए विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पंजाब के प्रसिद्ध कॉमेडियन एवं अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर टेन एक्स यू के सीईओ कार्तिक गुरुमूर्ति तथा पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट पीएमएस बांगा भी मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 200 से अधिक उभरते क्रिकेटरों ने भाग लिया। इस दौरान महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने वीडियो संदेश के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन और फिटनेस के महत्व को समझाया तथा उन्हें निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. एच.के. खरबंदा को स्वास्थ्य जागरूकता, समाज सेवा और युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे उनके योगदान के सम्मान में विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
सम्मान ग्रहण करने के बाद डॉ. खरबंदा ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों के लिए नियमित अभ्यास के साथ फिटनेस, संतुलित जीवनशैली और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच भी बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dr. H.K. Kharbanda Receives Special Honor at Never Stop Playing Event; Honored by Gurpreet Ghuggi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr hk kharbanda, ten x u, never stop playing, amity university punjab, gurpreet ghuggi, sachin tendulkar, youth cricket, sports event, health awareness, punjab cricket, award ceremony, fitness, healthy lifestyle, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved