• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नॉमिनेटेड पार्षद अनिल मसीह को तत्काल बर्खास्त करने की मांग

Demand for immediate dismissal of nominated councilor Anil Masih - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। मेयर इलेक्शन में धांधली को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद कांग्रेस काफी उत्साहित है। अब कांग्रेस ने प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल को पत्र भेजकर नगर निगम के मनोनीत पार्षद अनिल मसीह को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किए जाने की मांग की है। चंड़ीगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता एवं पूर्व उप महापौर सतीश कैथ ने यहां जारी एक बयान में कहा कि ताजा घटनाक्रम को लेकर चंडीगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश में जो माहौल बना हुआ है। उसकी सुप्रीम कोर्ट ने भी निंदा की है कि चंडीगढ़ नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। इतनी बेइज्जती नगर निगम की शायद ही इतिहास में कभी हुई होगी। जिस पीठासीन अधिकारी के कारण यह सब हुआ वह आज भी पार्षद पद बना हुआ है। अनिल मसीह के कारण यह सब हुआ। यही नगर निगम कभी देश में नंबर एक पर थी। हम अपनी नगर निगम पर गर्व महसूस करते थे। परन्तु आज जो पूरे देश में भाजपा के पदाधिकारी नॉमिनेटेड पार्षद ने जो काम किया है उसके कारण पूरे देश में थू-थू हो रही है।
उच्चतम न्यालय की टिपण्णी जिसमें साफ कहा गया कि अनिल मसीह पर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। उसके बाद भी भाजपा की सरकार/प्रशासन ने इसकी बर्खास्त नहीं किया। इससे साफ जाहिर होता है कि इसमें बीजेपी का हाथ है। अनिल मसीह तो एक मोहरा था। लोगों में लोकतंत्र के प्रति विश्वास रहे इसके लिए यह आवश्यक है कि मनोनीत पार्षद अनिल मसीह पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
इसके पीछे जो नेता या अफसर है उनके खिलाफ भी सीबीआई इन्क्वायरी होनी चाहिए। इसलिए अनिल मसीह को जल्द बर्खास्त करें और इसमें संलिप्त बाकी लोगों के खिलाफ सीबीआई इन्क्वायरी कि जाए ताकि चंडीगढ़ क्या पूरे देश के लोगों का विश्वास लोकतंत्र पर बना रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demand for immediate dismissal of nominated councilor Anil Masih
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, congress, supreme court, mayor elections, rigging\r\nletter, administrator, governor, punjab, municipal corporation, nominated councilor, anil masih, dismissal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved