• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दहिया चंडीगढ़ से गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड से मिला सुराग

Delhis Most Wanted Gangster Vikas Dahiya Arrested in Chandigarh; Tip-off from Girlfriend Leads to Capture - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में पहचान बदलकर रह रहे दिल्ली पुलिस के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दहिया को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-38 में दबिश देकर उसे पकड़ा, जहां वह पिछले तीन महीनों से किराए के मकान में फर्जी पहचान के साथ रह रहा था। गर्लफ्रेंड की लोकेशन बनी गिरफ्तारी की वजह सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को जांच के दौरान उसकी गर्लफ्रेंड के बारे में अहम जानकारी मिली, जो चंडीगढ़ में रह रही थी। इसी आधार पर पुलिस ने तकनीकी निगरानी और गुप्त रेकी शुरू की। कई दिनों की निगरानी के बाद उसकी लोकेशन ट्रेस की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पहचान छिपाने के बावजूद पुलिस ने उसकी बाईं आंख के नीचे कट के निशान से पुष्टि की।
9 महीने से था फरार, कई राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश
बताया जा रहा है कि विकास दहिया पिछले करीब 9 महीनों से फरार चल रहा था और कई राज्यों की पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि वह चंडीगढ़ में रहकर अवैध शराब का नेटवर्क भी चला रहा था।
हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आकर फिर किया मर्डर
आरोपी हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा का रहने वाला है। साल 2010 में हत्या के मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी।
जमानत पर बाहर आने के बाद 30 जुलाई 2025 को उसने दिल्ली के सुराखपुर निवासी नेशनल लेवल गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर विकास डागर उर्फ बिंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह फरार हो गया था और 18 अक्टूबर 2025 को अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।
इस हत्याकांड में सुमित राणा उर्फ छोटू और कृष्ण दहिया उर्फ महाराज भी शामिल बताए जा रहे हैं, जो अभी फरार हैं।
चंडीगढ़ से चला रहा था अवैध शराब का नेटवर्क
जांच में सामने आया है कि विकास दहिया चंडीगढ़ में छिपकर संगठित तरीके से अवैध शराब का कारोबार भी चला रहा था। वह यहां से शराब की सप्लाई तैयार कर तस्करी के जरिए अन्य राज्यों, खासकर गुजरात तक भेजता था, जहां शराबबंदी के कारण इसकी मांग अधिक है।
अलग-अलग वाहनों और लोगों का करता था इस्तेमाल
पुलिस के अनुसार, वह अपनी गतिविधियों को छिपाने के लिए अलग-अलग वाहनों और लोगों का इस्तेमाल करता था, ताकि पुलिस की नजर से बचा रह सके। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि उसके संपर्क कई राज्यों में फैले हुए थे और वह बड़े नेटवर्क के जरिए इस धंधे को संचालित कर रहा था।
जीरकपुर से साथी पकड़ने की कोशिश नाकाम
पुलिस ने उसके एक अन्य साथी को जीरकपुर से पकड़ने की भी योजना बनाई थी, लेकिन वह फरार होने में सफल रहा। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhis Most Wanted Gangster Vikas Dahiya Arrested in Chandigarh; Tip-off from Girlfriend Leads to Capture
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vikas dahiya arrest, delhi most wanted, chandigarh crime, sonipat gangster, boxer vikas dagar murder, illegal liquor network india, crime branch delhi, zirakpur police action, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved