• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मानहानि मामला : सुखबीर सिंह बादल ने मांगी व्यक्तिगत पेशी से छूट, अब 14 फरवरी को होगी सुनवाई

Defamation Case: Sukhbir Singh Badal Seeks Exemption from Personal Appearance, Hearing Now on February 14 - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़ | पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को मानहानि के 9 साल पुराने एक मामले में व्यक्तिगत पेशी से छूट के लिए अदालत में आवेदन दायर किया है। यह अर्जी अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश की गई। पार्टी की अहम बैठक का दिया हवाला अदालत में दायर आवेदन में बताया गया कि 2 फरवरी 2026 को ही अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल की एक महत्वपूर्ण बैठक निर्धारित है। इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में पार्टी अध्यक्ष होने के नाते सुखबीर सिंह बादल का वहां मौजूद रहना अनिवार्य है। दलील दी गई कि उनकी अनुपस्थिति में दूर-दराज से आए लोगों को बिना किसी नतीजे के लौटना पड़ेगा, जिससे बैठक का उद्देश्य प्रभावित होगा।
अदालत को दिया भरोसा
बादल के वकील ने अदालत को स्पष्ट किया कि आज की अनुपस्थिति जानबूझकर नहीं की गई है, बल्कि पूर्व निर्धारित राजनीतिक व्यस्तता के कारण है। इसके साथ ही अदालत को एक 'अंडरटेकिंग' (वचनबद्धता) भी दी गई है कि सुखबीर सिंह बादल मामले की अगली सुनवाई, जो 14 फरवरी को तय की गई है, पर अनिवार्य रूप से अदालत में हाजिर होंगे।
क्या है मामला?
यह मानहानि का मामला करीब 9 साल पुराना है। गौरतलब है कि दिसंबर में इस मामले में गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद, सुखबीर सिंह बादल ने इसी साल 17 जनवरी को अदालत में स्वयं पेश होकर सरेंडर किया था, जिसके बाद उन्हें जमानत मिली थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Defamation Case: Sukhbir Singh Badal Seeks Exemption from Personal Appearance, Hearing Now on February 14
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: defamation case, sukhbir singh badal, seeks, exemption, personal appearance, hearing, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved