• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में दीप्ति रावत का संबोधन, रेखा गुप्ता पर हमले की निंदा

Deepti Rawats address in BJP Mahila Morcha meeting, condemns attack on Rekha Gupta - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के सेक्टर 33 स्थित कमलम कार्यालय में आज महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत विशेष रूप से उपस्थित हुईं। उनके आगमन पर महिला मोर्चा चंडीगढ़ की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक के दौरान संगठन को सशक्त बनाने, महिलाओं की भागीदारी को और अधिक सक्रिय करने तथा जमीनी स्तर पर महिला मोर्चा की गतिविधियों को व्यापक रूप देने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्तिकरण का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता समाज में परिवर्तन की सबसे बड़ी धुरी हैं और उनकी भूमिका आने वाले समय में और भी निर्णायक होगी।
इस अवसर पर दीप्ति रावत ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। राजनीतिक असहमति लोकतांत्रिक प्रणाली का हिस्सा है, लेकिन हिंसक हमले और व्यक्तिगत आक्रमण निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता जैसी महिला नेतृत्वकर्ता पर हमला केवल एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि महिला सशक्तिकरण की पूरी विचारधारा पर हमला है। यह घटना इस बात का संकेत है कि विरोधी दल महिलाओं की बढ़ती हुई शक्ति और नेतृत्व क्षमता से घबराए हुए हैं।
दीप्ति रावत ने प्रशासन से मांग की कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। साथ ही उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठित रहकर समाज में महिला सुरक्षा और सम्मान की लड़ाई को और अधिक मज़बूती से आगे बढ़ाएं।
बैठक में चंडीगढ़ महिला मोर्चा की अध्यक्ष हीरा नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ पूरी मजबूती के साथ रेखा गुप्ता के समर्थन में खड़ा है और इस तरह के हमलों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हीरा नेगी ने कहा कि यह घटना विपक्ष के भय और असहिष्णुता को दर्शाती है, लेकिन महिला मोर्चा किसी भी परिस्थिति में पीछे हटने वाला नहीं है।
बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर कहा कि भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ इस हमले के खिलाफ आवाज़ बुलंद करता रहेगा और हर स्तर पर महिला नेतृत्व की सुरक्षा व गरिमा की रक्षा करेगा।
बैठक के अंत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को कठोर सज़ा देने की मांग की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Deepti Rawats address in BJP Mahila Morcha meeting, condemns attack on Rekha Gupta
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, bharatiya janata party, delhi, chief minister rekha gupta, attack, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved