• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चंडीगढ़ में नाबालिग बच्चियों के लापता होने के मामलों पर दीपा दुबे ने प्रधानमंत्री से उठाए सवाल

Deepa Dubey raises questions with the Prime Minister about the cases of missing minor girls in Chandigarh. - Chandigarh UT News in Hindi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा जमीनी हकीकत में अमल किया जाय।दीपा दुबे चंडीगढ़। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष दीपा दुबे ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे पर नाबालिग बच्चियों से जुड़े अपराध को लेकर सवाल उठाए हैं। पेशे से वकील दुबे ने प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में संसद में प्रस्तुत आधिकारिक आंकड़ों और राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के डेटा के अनुसार चंडीगढ़ में 18 वर्ष से कम उम्र की 800 से अधिक लड़कियां छह साल की अवधि में लापता हुई हैं। इन मामलों में महिलाओं के लापता होने के मामले भी शामिल हैं।
आंकड़ों के अनुसार, लापता बच्चों के अधिकांश मामलों में करीब 97 प्रतिशत घटनाएं घर से भागने (रन अवे) से जुड़ी पाई गई हैं, जिनमें किशोरियों की संख्या अधिक है। उनका कहना है कि पारिवारिक विवाद, प्रेम संबंध, सामाजिक दबाव और अन्य व्यक्तिगत कारण ऐसे मामलों के पीछे प्रमुख वजह होते हैं।
वहीं हालिया उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023-2024 के दौरान कुल 4069 लोगों के लापता होने के मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें महिलाओं और किशोरियों की हिस्सेदारी अधिक बताई गई है।
एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार चंडीगढ़ में वर्ष 2024 के दौरान 545 लापता बच्चों का रिकॉर्ड दर्ज किया गया, जिनमें 354 लड़कियां और 191 लड़के शामिल थे। इनमें से 243 बच्चों को ट्रेस किया गया, जबकि 302 बच्चे अब भी लापता हैं।
उनका कहना है कि लापता बच्चों के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी चिंता का विषय है और इसके लिए परिवार, समाज और प्रशासन को मिलकर काम करने की जरूरत है, ताकि बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा चंडीगढ़ शहर मे सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की कि वह इस पर खुद संज्ञान लें। उन्होंने कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा जमीनी हकीकत में दिखना चाहिए ना की सिर्फ एक चुनावी जुमला बनकर रह जाए। अंत में प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि देश की आदि आबादी महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी और धर्म है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Deepa Dubey raises questions with the Prime Minister about the cases of missing minor girls in Chandigarh.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deepa dubey raises questions with the prime minister about the cases of missing minor girls in chandigarh\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved