• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चंडीगढ़ में मधुमिक्खयों के हमले से साइकिल सवार की मौत, कई घायल

Cyclist killed, several injured in Chandigarh bee attack - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। शनिवार दोपहर सैक्टर-16 के नजदीक मध्य मार्ग पर मधुमिक्खयों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में एक साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान नया गांव निवासी मुन्ना तिवारी (50) के रूप में हुई है। वह सैक्टर 21 माली का काम करता था। जानकारी के अनुसार घटना सैक्टर 3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार दोपहर करीब 2 बजे की है। सैक्टर-16 के पास मध्य मार्ग पार्किंग क्षेत्र में मधुमिक्खयों का झुंड अचानक आक्र ामक हो गया और वहां से गुजर रहे लोगों पर हमला कर दिया। मुन्ना भी दोपहर 3 बजे काम करने के बाद घर वापस लौट रहा था और स्लिप रोड सैक्टर 16 अस्पताल के पास पहुंचा, तो उसने अपनी साइकिल रोक दी और अचानक मधुमिक्खयों के झुंड ने उस पर बुरी तरह हमला कर दिया। हमले के दौरान जान बचाने के लिए मुन्ना ने पास खड़े एक ऑटो में शरण ली। ऑटो चालक तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह शादीशुदा है और अपनी बहन के साथ रहता है। हमले में अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
घटना के समय पार्किंग क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते और छिपते नजर आए। विशेषज्ञों के अनुसार मधुमिक्खयों के डंक में फार्मिक अम्ल होता है, जो बड़ी मात्रा में शरीर में प्रवेश करने पर गंभीर संक्र मण और अंगों को नुकसान पहुंचाता है। इससे रक्तचाप गिर सकता है और हृदयाघात का खतरा बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cyclist killed, several injured in Chandigarh bee attack
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, cyclist attacked, swarm of bees, madhya marg, \r\nsector 16, naya gaon, death, several injured, \r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved