• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वार्ड नंबर-34 में पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने शुरू करवाए विभिन्न विकास कार्य

Councilor Gurpreet Singh Gabi started various development works in Ward No. 34 - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। वार्ड नम्बर 34 में पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी द्वारा रविवार को दो नए विकास कार्यों का शुभारम्भ करवाया गया। इनमें सैक्टर 45 व 46 की वी3 रोड पर नए कर्ब व चैनल लगाए जाएंगे ताकि बरसात के मौसम में सड़कों पर पानी खड़ा न हो व पानी की उचित निकासी हो सके। इसी तरह सैक्टर 45 व 46 के सामुदायिक केंद्रों में कंसेंट्रिना वायर की व्यवस्था के साथ-साथ बाउंड्री वाल को दुरुस्त करने का कार्य भी शुरू किया गया। इस मौके पर पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने बताया कि सामुदायिक केंद्रों में शादी ब्याह या अन्य समारोह के दौरान चोरी के कई मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि आज शुरू किए गए इस कार्य के तहत 45 व 46 के सामुदायिक केंद्रों में नये सिरे से कंसेंट्रीना वायर लगायी जाएगी। यह वायर हाई सिक्योरिटी के लिए जानी जाती है, जिसे काट पाना व पार कर पाना नामुमकिन है। इससे सामुदायिक केंद्रों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा जिस से यहाँ होने वाले शादी ब्याह या अन्य समारोह में किसी भी तरह की चोरी व घुसपैठ को रोकने में पूरी कामयाबी मिलेगी। लोग निश्चिंत होकर समारोह कर सकेंगे। इस मौके पर मातृ शक्ति सचप्रित कौर, वीना व वरिष्ठ नागरिक जसबीर सिंह सहित अनिल शर्मा, मनीष चड्ढा, हरकेश राणा, आर के शर्मा तरुण कुमार सुनेजा व वार्ड के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Councilor Gurpreet Singh Gabi started various development works in Ward No. 34
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, councilor gurpreet singh gabi, ward no 34, development works, v3 road, sector 45, sector 46, curbs, channels, standing water, rainy season, drainage, concentrate wire, community centers, repair, boundary wall, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved